भिंड में युवक ने पेट्रोल पंप पर की फायरिंग (सौजन्य सोशल मीडिया) 
क्राइम

नियम बना जानलेवा! नो हेलमेट नो पेट्रोल के विवाद में युवकों ने की अंधाधुंध फायरिंग, पंप मालिक की मौत

Bind crime news : भिंड जिला एक बार फिर गोलियों के आवाज से गूंज उठा। यहां नो हेलमेट नो पेट्रोल को लेकर हुए विवाद में युवकों ने गोली मारकर पेट्रोल पंप संचालक की हत्या कर दी है।

पूजा सिंह

Petrol pump owner shot dead in Bhind: मध्यप्रदेश के भिंड में शनिवार को एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से इलाक गूंज उठा। बताया जा रहा है कि, पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल देने को लेकर हुए विवाद में युवक ने गोली मारकर पेट्रोल पंप मालिक कि हत्या कर दी है। पेट्रोल पंप पर हुई फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

पेट्रोल पंप मालिक जिला कलेक्टर के आदेश का पालन कर रहा था, लेकिन क्या पता था नियमों का पालन करना इतना भड़ी पड़ेगा की जान से ही हाथ धोना पड़ जाएगा। फिलहाल, घटना के बाद बरोही थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।जानकारी सामने आई कि, बरोही थाना क्षेत्र में स्थित सावित्री लोधी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट पेट्रोल न देने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद बाइक सवार कुछ युवक इसको लेकर पेट्रोल पंप कर्मचारियों से भिड़ गए।

हथियारों से लैस युवकों ने पेट्रोल पंप पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

बताया जा रहा है कि, विवाद के बाद युवक पेट्रोल पंप से चले गए, लेकिन आधे घंटे बाद वे हथियारों से लैस होकर वापस लौटे और पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसी बीच, पेट्रोल पंप संचालक तेज नारायण सिंह को दाहिने हाथ में गोली लग गई। घायल अवस्था में तेज नारायण को अस्पताल ले जाया गया।

CCTV खंगाला रही पुलिस

बरोही थाना के एएसआई बाबू सिंह जादौन ने कहा कि पेट्रोल पंप पर फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पेट्रोल पंप के मालिक को गोली लगी है, जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि तीन अज्ञात लोगों ने पेट्रोल पंप पर फायरिंग की थी। अभी तक उनकी पहचान नहीं हो पाई है। सीसीटीवी खंगाला जा रहा है। मामले की छानबीन करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें जुटी हैं।

कलेक्टर के आदेश का पालन करना पड़ा भारी

असल में भिंड जिले के कलेक्टर की ओर से यह आदेश था कि वाहन चालक के पास हेलमेट न होने पर पेट्रोल न दिया जाए। इसी कारण से बिना हेलमेट पहने पेट्रोल देने से पंप कर्मचारियों ने मना कर दिया।

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा