सांकेतिक तस्वीर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्राइम

हुक्का बार में 'गंदा काम', VIDEO रिकॉर्डिंग और रेप, बदायूं से आया सनसनीखेज मामला

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें आरोपी अरबाज ने खुद को शिवम उर्फ बॉबी बताकर एक हिंदू नाबालिग लड़की के साथ रेप किया और उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव भी बनाया।

अभिषेक सिंह

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बदायूं से 'लव जिहाद' का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक पर नाबालिग लड़की से कथित तौर पर यौन शोषण कर उसे धर्म परिवर्तिन के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने खुद को हिंदू बताकर नाबालिग को दोस्ती के जाल में फंसाया था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान अरबाज के रूप में हुई है, जो पहले हुक्का बार चलाता था। उसका हुक्का बार 2022 में बंद हो गया था। अरबाज फिलहाल फरार है। एसएसपी बृजेश सिंह के निर्देश पर शनिवार को सदर कोतवाली थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

शिवम उर्फ बॉबी बताया नाम

मिली जानकारी के मुताबिक, लगभग 17 वर्षीय पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि जुलाई 2022 में जब वह पहली बार अरबाज से मिली थी, तो उसने अपना नाम 'शिवम उर्फ बॉबी' बताया था और उसकी कलाई पर लाल धागा बंधा हुआ था।

सितंबर 2022 में हुई थी दोस्ती

शिकायत के अनुसार, समय के साथ उसने लड़की से दोस्ती कर ली और सितंबर 2022 में उसे दिल्ली ले गया, जहां उसने कथित तौर पर उसे नशीला पदार्थ देकर कई बार उसके साथ बलात्कार किया। प्राथमिकी में यह भी कहा गया है कि अरबाज ने इन हमलों का वीडियो बनाया और लड़की के इस्लाम धर्म न अपनाने पर उसे सार्वजनिक करने की धमकी दी।

हुक्का बार में होता था 'गंदा काम'

एफआईआर में यह भी खुलासा हुआ है कि अब बंद हो चुके हुक्का बार के कई लोगों ने कथित तौर पर हिंदू लड़कियों को निशाना बनाया, उन्हें नशीला पदार्थ दिया, उनके वीडियो बनाए और यौन व मानसिक शोषण के लिए उन्हें धमकाया और ब्लैकमेल किया गया।

लड़की ने SSP से की शिकायत

इस साल 16 जुलाई को, अरबाज ने कथित तौर पर लड़की को रोका, उसके साथ मारपीट की और कानूनी कार्रवाई न करने की धमकी दी। लड़की ने सदर कोतवाली पुलिस से संपर्क किया, जिसने आरोपी को कुछ देर के लिए हिरासत में लिया, लेकिन आधे घंटे के भीतर उसे रिहा कर दिया। लड़की ने एसएसपी को लिखित शिकायत दी, जिसके बाद धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

सर्किल ऑफिसर रजनीश उपाध्याय ने बताया कि अरबाज पर पहले गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था और वह जेल भी जा चुका है। इस घटना ने एक बार फिर उन मामलों को उजागर किया है जहां निर्दोष लोगों को उनकी पहचान छिपाकर निशाना बनाया जाता है। वहीं, पुलिस अरबाज को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?