संदीप लोहार, बरामद बाइक (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्राइम

हरियाणा का साइको किलर बागपत में ढेर, यूपी पुलिस और STF ने किया एनकाउंटर

यूपी पुलिस और एसटीएफ ने मिलकर हरियाणा के साइको किलर संदीप लोहार को ढेर कर दिया। उसके खिलाफ हरियाणा और उत्तर प्रदेश में लूट व हत्या के दर्जनों मामले दर्ज थे।

Saurabh Pal

बागपतः उत्तर प्रदेश के बागपत में हरियाणा का साइको किलर संदीप लोहार रविवार की देर रात एनकाउंटर में मारा गया। उसपर एक एक लाख रूपये का इनाम था। यह एनकाउंटर यूपी पुलिस और STF ने संयुक्त रूप से किया। उसपर हरियाणा और उत्तर प्रदेश में लूट, मर्डर समेत करीब डेढ़ दर्जन मामले दर्ज थे।

संदीप के खिलाफ यूपी के कानपुर में ट्रक चालक से लूट हत्या का एक मामला दर्ज था। इसी मामले में पुलिस उसके पीछे पड़ी थी। वह ट्रक ड्राइवरों को बहुत ही बेरहमी से मारता था, जिसके चलते ड्राइवरों में उसके नाम का खौफ था। इसलिए पुलिस ने उसे साइको किलर नाम दिया था। वह हरियाणा के रोहतक का रहने वाला था।

एसपी सूरज राय ने बताया कि 15 मई की रात संदीप लोहार ने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर कानपुर में ट्रक से चार करोड़ रुपए की निकिल प्लेट लूटी थी। इसके बाद से वह फऱार चल रहा था। उस पर एक लाख का इनाम घोषित किया गया था। इसकी तलाश में एसटीएफ भी लगी थी।

एनकाउंटर में मारा गया संदीप

एसपी के मुताबिक रविवार की शाम को गुप्त सूचना मिली की संदीप बागपत जिले के मवीकलां में है। सूचना की पुष्टि के बाद एसटीएफ और पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची तो संदीप की तरफ से गोली चलाई गई। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें संदीप के पैर में एक और सीने में दो गोलियां लगी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से पिस्टल, बाइक और कारतूस बरामद किए गए हैं। वहीं उन्होंने बताया कि इस एनकाउंटर में एसटीएफ सिपाही सुनील कुमार गोली लगने से घायल हो गए, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

2012 से पहले ट्रक ड्राइवर था संदीप

जानकारी के मुताबिक संदीप लोहार भी एक ट्रक ड्राइवर था। अपराध किया दुनिया में उसने 2012 में कदम रखा था। जिस ट्र को वह चलाता था। उसमें लोड सामान बेच कर दिया था। इसके बाद रोहतक के कलानौर थाने में FIR दर्ज हुआ था। इसके बाद उसने अपना गिरोह बनाया और अपराध करना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने हिसार, गुरुग्राम सहित हरियाणा के कई जिलों में लूट व हत्या की वारादात को अंजम दिया। इसके बाद भी उसके खिलाफ 5 साल तक एक भी मुकदमा नहीं दर्ज हुआ। 2021 में रोहतक में मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ। 2023 में रोहतक में चोरी समेत तीन घटनाओं को अंजाम दिया। 2025 में कानपुर लूट की घटना को अंजाम दिया था।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, तिरहुत सीट से BJP की जीत

पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान पर नड्डा का तीखा हमला, बोले दिवालिया हो चुकी कांग्रेस को खुद पर शर्म नहीं आती

चुनाव के लिए तैयार जामिया, फिर भी छात्रों में अविश्वास बरकरार; आंदोलन और भूख हड़ताल जारी

E20 के खिलाफ प्रोपेगैंडा एक पेड कैंपेन था, नितिन गडकरी का बड़ा बयान; अब E100 फ्यूल को मिली हरी झंड़ी

Cyclone Arnab: 53 ट्रेनें रद्द, पर्यटकों का समुद्र में प्रवेश पर प्रतिबंध; कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट