गोपाल खेमका का शूटर गिरफ्तार (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्राइम

मिल गया गोपाल खेमका का हत्यारा! शूटर-मास्टरमाइंड गिरफ्तार, जानिए किसने रची साजिश

पटना के कारोबारी Gopal Khemka murder case में पुलिस ने शूटर और मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में यह पता चला है कि बिल्डर अशोक शाह ने उमेश को गोपाल खेमका की हत्या की सुपारी दी थी।

अभिषेक सिंह

Gopal Khemka Murder Case: पटना के बड़े कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या 3.5 लाख रुपये की सुपारी देकर कराई गई थी। पटना पुलिस की विशेष टीम ने सोमवार को शूटर उमेश यादव, मास्टरमाइंड अशोक शाह और राजा को गिरफ्तार कर लिया। उमेश की गिरफ्तारी पटना शहर के मालसलामी इलाके से हुई।

पुलिस के मुताबिक जांच में यह पता चला है कि बिल्डर अशोक शाह ने उमेश को गोपाल खेमका की हत्या की सुपारी दी थी। रेंज आईजी जितेंद्र राणा, एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा, सिटी एसपी मध्य दीक्षा समेत अन्य पुलिस अधिकारी पिछले दो दिनों से पटना शहर इलाके में कैंप कर रहे थे। पुलिस ने शूटर के पास से 3 लाख रुपये नकद, पिस्टल, स्कूटी और घटना में इस्तेमाल कपड़े बरामद किए हैं।

पुलिस ने की शूटर की पहचान

गिरफ्तारी के बाद जब सीसीटीवी कैमरे से शूटर के चेहरे का मिलान किया गया तो वह उमेश निकला। सूत्रों की मानें तो गोपाल खेमका को जानने वाले एक कारोबारी ने इस घटना की साजिश रची थी। सूत्रों का कहना है कि पुलिस को इसका भी पता चल गया है। इसी सिलसिले में उदयगिरी अपार्टमेंट में छापेमारी की गई।

कड़ियां जोड़ने में जुटी पुलिस

शूटर को गिरफ्तार करने के बाद रेंज आईजी जितेंद्र राणा, एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा एसआईटी की पुलिस के साथ सोमवार देर रात तक पटना सिटी इलाके में मौजूद रहे। वहां शूटर से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि घटना में उसके साथ और कौन-कौन लोग थे, और गोपाल खेमका की हत्या के पीछे का मकसद क्या था।

आपको बता दें कि पटना के दिग्गज कारोबारी गोपाल खेमका 4 जुलाई को गांधी मैदान थाना क्षेत्र के राम गुलाम चौक स्थित अपने घर के पास अपनी कार से उतर रहे थे। इस दौरान पहले से घात लगाए बैठे एक हमलावर ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। इस घटना ने सूबे की कानून व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी।

7 साल पहले हुई थी बेटे की हत्या

इससे पहले साल 2018 में गोपाल खेमका के बड़े बेटे गुंजन खेमका की भी गोली मारकर हत्या की गई थी। वहीं, 1999 में गोपाल खेमका के बड़े भाई पर भी हमला हो चुका है। यही वजह है कि गोपाल खेमका हत्याकांड के पीछे किसी गहरी साजिश का अंदेशा जताया जा रहा है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज