गैंगस्टर रोहित गोदारा ने दी एनकाउंटर का बदला लेने की धमकी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्राइम

'वक्त लगेगा, पर माफी नहीं', एनकाउंटर का बदला लेंगे; दिशा पाटनी फायरिंग केस रोहित गोदारा की नई धमकी

Patni House Firing Case: अभनेत्री Disha Patan के घर हुई फायरिंग और उसके बाद दो शटर्स के एनकाउंटर के बाद गैंगस्‍टर Rohit Godara ने इसे सनातन की हार बताया है और कहा कि इसका बदला जरूर लिया जाएगा।

सौरभ शर्मा

Rohit Godara Post on Disha Patni House Firing:बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में आरोपियों के एनकाउंटर के बाद एक नया मोड़ सामने आ गया है। इस घटना में शामिल दो शूटर्स को गाजियाबाद में उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा एक मुठभेड़ में मार गिराए जाने के बाद, अब गैंगस्टर रोहित गोदारा ने खुलेआम धमकी दी है। गोदारा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से न केवल मारे गए शूटरों को "शहीद" बताया है, बल्कि इस एनकाउंटर का बदला लेने का भी ऐलान कर दिया है।

दरअसल ये पूरा मामला तब शुरू हुआ जब 12 सितंबर को दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर बाइक सवार हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की। इस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर गोल्डी बरार के सहयोगी रोहित गोदारा ने ली थी। हाल ही में, यूपी पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए इस हमले में शामिल दो शूटरों को एक एनकाउंटर में ढेर कर दिया, जबकि तीन अन्य अभी भी फरार बताए जा रहे हैं। इसी एनकाउंटर के बाद रोहित गोदारा का धमकी भरा पोस्ट सामने आया है।

'शहीद हुए हैं हमारे भाई'

रोहित गोदारा ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखकर यूपी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उसने लिखा, "राम राम सभी भाइयों को मैं रोहित गोदारा। भाइयों आज जो एनकाउंटर हुआ है! ये हमारे लिये जीवन की बहुत बड़ी क्षति है। मैं आपको बता दूं! ये जो न्यूज चैनल वाले जो न्यूज चला रहे हैं! ये ना की ढेर हुए हैं! ये ढेर नहीं शहीद हुए हैं! इन भाइयों ने धर्म के लिये अपना बलिदान दिया है! अरे कुछ तो शर्म करो! एक मुंह से तुम सनातन सनातन चिल्लाते हो! और जो सनातन के लिये लड़ाई लड़े! उसको मार दिया जाता है! ये इंसाफ है!"

'कल्पना से परे होगा बदला'

गोदारा ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, "ये जितने भी सनातन धर्म का नाम लेकर घूम रहे हैं! ये सिर्फ अपनी रोटी सेक रहें हैं! ये एनकाउंटर नहीं सनातन की हार हुई है! धर्म के लिये लड़ने वालों को इस हिंदुस्तान में मार दिया जाता है! अगर तुम इतने सच्चे हो! तो उठाओ मुद्दा! हमारे शहीद भाइयों को दिलाओ इंसाफ! बाकी मैं पूरे देश को बता देना चाहता हूं! ये सनातन धर्म की आड़ में एक धंधा चला हुआ है! सभी देशवासी इनसे सावधान रहें! और हम अगर धर्म के लिए लड़ सकते हैं! तो हमारे शहीद भाइयों के लिये! हम वो काम कर सकते हैं! जिसकी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं! और इसमें जिसका भी हाथ है! वो चाहे कितना भी पैसें वाला हो! या पावर वाला हो! वक्त लग सकता है! माफी नहीं है!" इस पोस्ट ने मामले को और गंभीर बना दिया है।

मौसम का बदला मिजाज! लौटते मानसून से हो रही भारी बारिश, IMD ने जारी की कई राज्यों के लिए चेतावनी

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग