शादी के लिए झज्जर पहुंचा गैंगस्टर मैनपाल बादली सोर्स- सोशल मीडिया
क्राइम

सात फेरे के लिए तैयार गैंगस्टर मैनपाल बादली! 12 घंटे की पैरोल पर पहुंचा झज्जर, कंबोडियन दुल्हन से रचाएगा शादी

Gangster Mainpal Badli Arrived Jhajjar: 50 साल के गैंगस्टर मैनपाल बादली कड़ी सुरक्षा के बीच 12 घंटे की कस्टडी पैरोल पर झज्जर पहुंच चुका है। 24 सितंबर को अपनी कंबोडियन पार्टनर मेटा चान से शादी करेगा।

नितिन कुमार राय

Gangster Mainpal Badli On Parole For Marriage: गैंगस्टर मैनपाल बादली को कड़ी सुरक्षा के बीच हरियाणा के झज्जर लाया गया। कोर्ट ने उसे अपनी कंबोडियन पार्टनर से शादी करने के लिए 12 घंटे की पैरोल दी है।  50 साल के गैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला, जिसे 'बादली' के नाम से भी जाना जाता है, वर्तमान में हिसार सेंट्रल जेल में तीन हत्या के मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहा है। गैंगस्टर 24 सितंबर को अपनी कंबोडियन पार्टनर मेटा चान से शादी करेगा। उसे हाई कोर्ट से 12 घंटे की कस्टडी पैरोल मिली है। इस दौरान ढिल्ला सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक जेल से बाहर रहेगा।

डुलिना फार्म में शादी की तैयारी

रिपोर्ट के अनुसार, मैनपाल बादली की शादी झज्जर-गुरुग्राम रोड पर स्थित डुलिना फार्म में होगी। कड़ी सुरक्षा के बीच उसे फार्म हाउस लाया गया है। इस दौरान वहां पर सुरक्षा-व्यवस्था के इंतजाम किए गए हैं। पैरोल का समय खत्म होने पर बादली को रात 8 बजे तक जेल लौटना होगा। दुल्हन और उसके परिवार वाले पहले ही झज्जर पहुंच चुके हैं। बादली पर हत्या, हत्या की कोशिश, लूटपाट, डकैती, आपराधिक साजिश और अवैध हथियार रखने जैसे करीब 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पेरोल तोड़ भागा कंबोडिया, बसाया परिवार

झज्जर जिले के बादली गांव का रहने वाला ढिल्ला, इससे पहले 2018 में हिसार सेंट्रल जेल से छह हफ्ते की पैरोल पर बाहर आया था और उसे 29 अगस्त 2018 तक जेल लौटना था। हालांकि, वह पैरोल तोड़कर भाग गया और बाद में, जुलाई 2019 में, नकली दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाकर कंबोडिया के सिएम रीप चला गया। फिर वह वहीं बस गया और अपना कारोबार चलाने लगा। कंबोडिया में रहने के दौरान, खबर है कि उसने एक स्थानीय महिला, मेटा चान के साथ परिवार बसाया था। पुलिस और मीडिया रिपोर्ट्स में पहले तीन बच्चों का जिक्र है। हालांकि, मौजूदा शादी के लिए दुल्हन चार बच्चों के साथ भारत पहुंची है।

बादली का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड

मैनपाल बादली का आपराधिक रिकॉर्ड साल 2000 से शुरू होता है। 2014 में, जब वह भोंडसी जेल में बंद था, तब एक अन्य कैदी की हत्या में भी उसका नाम सामने आया था। 2018 में पैरोल पर बाहर आने के बाद उसके फरार हो जाने पर, हरियाणा पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया और उसे अपने सबसे वांछित अपराधियों की सूची में शामिल किया। 6 नवंबर, 2024 को इंटरपोल रेड नोटिस जारी होने के बाद, कंबोडियाई अधिकारियों ने 24 जुलाई, 2025 को उसे गिरफ्तार कर लिया। 2 सितंबर, 2025 को उसे भारत प्रत्यर्पित किया गया और हरियाणा एसटीएफ ने उसे अपनी हिरासत में ले लिया। तब से वह जेल में ही है।

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है