मध्य प्रदेश में एक घर के सेप्टिक टैंक में मिले 4 शव, एक जनवरी को अंतिम बार दिखे थे मृतक  
क्राइम

मध्य प्रदेश में एक घर के सेप्टिक टैंक में मिले 4 शव, एक जनवरी को अंतिम बार दिखे थे मृतक

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में एक घर के सेप्टिक टैंक से शनिवार शाम को चार शव बरामद किए गए। पुलिस को संदेह है कि यह कई हत्याओं से जुड़ा मामला हो सकता है। एक अधिकारी ने बताया कि जिस घर से ये शव बरामद किये...

Saurabh Pal

सिंगरौलीः मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में एक घर के सेप्टिक टैंक से शनिवार शाम को चार शव बरामद किए गए। पुलिस को संदेह है कि यह कई हत्याओं से जुड़ा मामला हो सकता है। एक अधिकारी ने बताया कि जिस घर से ये शव बरामद किये गये हैं, वह जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर स्थित बरगवान पुलिस थाना के क्षेत्र के अंतर्गत है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने बताया कि एक स्थानीय व्यक्ति ने पुलिस को सेप्टिक टैंक से दुर्गंध आने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और टैंक में चार शव मिले। उन्होंने बताया कि मृतकों में से एक की पहचान घर के मालिक हरि प्रसाद प्रजापति के बेटे सुरेश प्रजापति (30) के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की पहचान करण हलवाई के रूप में हुई है।

एएसपी ने बताया कि अन्य दो शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, सुरेश और करण एक जनवरी को अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए घर आए थे। अधिकारी ने बताया कि संदेह है कि उनकी हत्या परिसर में ही की गई और शवों को सेप्टिक टैंक में फेंक दिया गया। उन्होंने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।

इससे पहले छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की खबर सामने आई थी। वे 1 जनवरी की शाम से लापता थे और उनका शव एक सेप्टिक टैंक में पाया गया था। यह सेप्टिक टैंक एक निजी प्लॉट में था, जो कथित रूप से एक ठेकेदार का बताया गया। शव को टैंक से बाहर निकालने के बाद परिवार के सदस्य ने उनकी पहचान उनके कपड़ों से की  घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और मामले की जांच शुरू कर दी।

पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या को ठेकेदार के खिलाफ चलाई गई एक खबर से जोड़ देखा जा रहा है। कथित तौर पर चंद्राकर ने खराब सड़क निर्माण कार्य की खबर प्रसारित की थी। इसके बाद ठेकेदार के खिलाफ जांच बैठ गई थी। इसके बाद ठेकेदार द्वारा उसकी हत्या कर दी गई।

दिल्ली में धारा 163 लागू, जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ी, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज भी प्रदर्शन के आसार

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर