कॉन्सेप्ट इमेज  
क्राइम

दिल्ली: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर ऑटो-लिफ्टर गिरफ्तार, चोरी की 3 बाइक और 2 चाकू बरामद

Delhi crime news: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर में गश्त के दौरान पुलिस ने दो कुख्यात वाहन चोरों को पकड़ा। उनसे तीन चोरी की बाइक और दो चाकू बरामद हुए। दोनों आरोपी कई मामलों में जेल जा चुके है।

पूजा सिंह

Gang Of Vehicle Thieves Busted: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गश्त के दौरान दो कुख्यात वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान चोरी की तीन मोटरसाइकिलें और दो बटन वाले चाकू बरामद किए गए। दोनों आरोपी पेशेवर अपराधी हैं और पहले भी कई मामलों में जेल जा चुके हैं।

19 अक्टूबर की शाम लगभग 7 बजे, ज्योंति नगर थाना पुलिस की टीम इलाके में गश्त पर थी। जब टीम जल बोर्ड सर्विस रोड, लोनी गोल चक्कर के पास पहुंची, तो दो संदिग्ध युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार दिखे। पुलिस को देखकर दोनों युवकों ने यू-टर्न लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक-एक बटनदार चाकू बरामद हुआ। जब उनकी मोटरसाइकिल की जांच की गई तो वह थाना महिंद्रा पार्क क्षेत्र से चोरी की गई पाई गई।

दोनों आरोपियों के खिलाफ कई धारों में केस दर्ज

दोनों आरोपियों की पहचान मनीष उर्फ मन्नू (29) और आकाश (27) के रूप में हुई। दोनों आरोपी दिल्ली के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट और धारा 106 बीएनएसएस के तहत थाना ज्योंति नगर में मामला दर्ज किया।

चोरी की तीन बाइक बरामद

पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बाइक चोरी की वारदातों में शामिल होने की बात कबूल की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दो और चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कीं, जो क्रमशः थाना ज्योंति नगर और थाना एम.एस. पार्क क्षेत्र से चोरी की गई थीं। जांच में पता चला कि आरोपी मनीष उर्फ मन्नू पहले 12 आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है, जबकि आकाश के खिलाफ 2 स्नैचिंग के केस दर्ज हैं।

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी शातिर अपराधी हैं जो लंबे समय से वाहन चोरी कर उसे कबाड़ियों के माध्यम से बेचते थे। दोनों चोरी की मोटरसाइकिलों पर नंबर प्लेट बदलकर दूसरे इलाकों में घूमते थे ताकि पुलिस को गुमराह कर सकें। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है, और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इनके गिरोह में और भी सदस्य शामिल हैं या नहीं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

BRICS Summit 2026 LIVE: 50 मिनट चली पीएम मोदी-जिनपिंग की बैठक, अब डिनर के लिए जा रहे ब्रिक्स लीडर्स

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें