दिल्ली में शादी में पैसे लूट रहे एक बच्चे को सिपाही ने गोली मार दी (फोटो- एआई+रियल इमेज) 
क्राइम

बारात में पैसे लूट रहे मासूम पर सनकी सिपाही ने खेला खूनी खेल! दाग दी गोली, वजह जान कांप जाएगी रूह

Delhi Crime: राजधानी दिल्ली से एक दहलाने के साथ मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है जहां पर बारात में नोट लूट रहे एक लड़के को सनकी सिपाही ने सिर में गोली मार दी। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।

सौरभ शर्मा

Delhi CISF constable shoot boy: देश की राजधानी दिल्ली में एक ऐसी दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। शादी की खुशियों के बीच एक सनकी सिपाही का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उसने एक मासूम बच्चे की जान ले ली। महज बारात में उड़ाए जा रहे पैसे उठाने की छोटी सी बात पर CISF के हेड कांस्टेबल ने 14 साल के लड़के के सिर में गोली मार दी। इस घटना ने शादी के जश्न को पल भर में मातम में बदल दिया है और पूरे इलाके में वारदात का शोर फैल गया।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान मदन गोपाल तिवारी के रूप में हुई है, जो दूल्हे की बुआ का बेटा है। वह कानपुर में सीआईएसएफ में तैनात है और छुट्टी लेकर दिल्ली शादी में शामिल होने आया था। वारदात को अंजाम देकर वह उत्तर प्रदेश के इटावा स्थित अपने गांव भरताना भाग गया था, जहां से रविवार सुबह पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।

मासूम की गलती और सिपाही का कहर

यह खौफनाक मंजर शाहदरा जिले के मानसरोवर पार्क इलाके में शनिवार रात करीब 10 बजे देखने को मिला। यहां सामुदायिक भवन के पास बारात की घुड़चढ़ी हो रही थी और लोग नाचते हुए नोट उड़ा रहे थे। नत्थू कॉलोनी की झुग्गियों में रहने वाला 14 वर्षीय साहिल वहां गिरे हुए नोट उठाने लगा। यह देखकर मदन गोपाल तिवारी आगबबूला हो गया। उसने पहले तो बच्चे को पकड़कर पीटा और फिर आव देखा न ताव, अपनी जेब से पिस्टल निकालकर सीधे उसकी कनपटी पर गोली दाग दी। साहिल का छोटा भाई यह सब देख रहा था और वह भागता हुआ घर पहुंचा और परिजनों को खबर दी।

खुशियों के बीच पसरा मौत का सन्नाटा

साहिल के पिता सिराजुद्दीन एक दिहाड़ी मजदूर हैं। परिजन और पुलिस जब तक साहिल को डॉ. हेडगेवार अस्पताल ले गए, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि मानसरोवर पार्क थाने में हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह साफ हो सके कि इस जघन्य अपराध में उसका साथ देने वाला कोई और तो नहीं था। एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां इस सनकीपन की भेंट चढ़ गईं।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला