मध्यप्रदेश के छतरपुर में महिला और दो बच्चों का अपहरण (सोर्स: वीडियो) 
क्राइम

मध्यप्रदेश के छतरपुर में खौफनाक वारदात, दिनदहाड़े चली गोलियां, महिला और दो बच्चों का अपहरण, देखें दिल दहलाने वाला VIDEO

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में 12 से अधिक लोगों के एक समूह ने गोलीबारी करते हुए एक महिला और उसके दो बच्चों का दिनदहाड़े कथित तौर पर अपहरण कर लिया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आकाश मसने

छतरपुर: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां दिनदहाड़े गोलीबारी हुई और तीन लोगों को अपहरण हो गया। 12 से अधिक लोगों के एक समूह ने गोलीबारी करते हुए एक महिला और उसके दो बच्चों का कथित तौर पर अपहरण कर लिया। पुलिस के मुताबिक जिले के थाना लवकुशनगर क्षेत्र के ग्राम सुमेड़ी में हुई इस घटना के दौरान दहशत फैलाने के लिए आरोपियों ने कई राउंड गोलीबारी भी कीं जिसमें महिला का पति घायल हो गया।

लवकुश नगर के उपविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) नवीन दुबे ने बताया कि घटना के संबंध में 5 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच विशेष टीम गठित की गई हैं और 10,000 रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। पीड़ित हरिराम पाल ने बताया कि जब वह पत्नी और बच्चों को बचाने गए तब अपराधियों ने उनकी ओर भी गोली चला दी। हालांकि, वह बच गए।

हथियारों से लैस अपराधियों ने परिवार के साथ की मारपीट

एसडीपीओ दुबे ने बताया कि यह घटना रविवार दोपहर साढ़े 12 के करीब हुई। हरिराम पाल के घर हथियारों से लैस 12 से अधिक अपराधी दोपहिया और चार-पहिया वाहनों पर सवार होकर पहुंचे। इसके बाद बदमाशों ने हरिराम और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की और हवा में गोलियां चलाते हुए उनकी पत्नी, 7 और 5 साल की दो बेटियों को एक बोलेरो गाड़ी में बैठा कर ले गए।

घटना का वीडियो हुआ वायरल

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक महिला और उसकी एक बेटी को हाथ पकड़कर जबरन गाड़ी की तरफ ले जाता दिख रहा है, जबकि अन्य अपराधी हाथ में डंडे लिये पीछे-पीछे आ रहे हैं।

कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

इस घटना के बाद कांग्रेस ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा की सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ‘एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि ‘‘छतरपुर में महिला और उसके दो बच्चों का दिनदहाड़े अपहरण हो गया। आरोपी युवक साथियों के साथ पहुंचा, फायरिंग की, तीनों को जबरन कार में बैठाकर ले गया।'' कांग्रेस नेता ने कहा कि कहा कि महिला उत्पीड़न के चिंताजनक आंकड़ों के बाद भी मध्यप्रदेश की कानून व्यवस्था ‘बदहाली के नए रिकॉर्ड' बनाती जा रही है। उन्होंने कहा कि पता नहीं मुख्यमंत्री अपने गृहमंत्री से सवाल क्यों नहीं करते?

कमलनाथ बोले- मध्य प्रदेश में 'जंगल राज'

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक पोस्ट में कहा कि छतरपुर की यह घटना बताती है कि मध्यप्रदेश में ‘जंगल राज' आ चुका है। उन्होंने कहा कि कानून का खौफ खत्म हो गया है। फिल्मी स्टाइल में वारदात अंजाम दी जा रही हैं। यह अत्यंत सोचनीय स्थिति है।

मध्यप्रदेश गृह विभाग ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सुमेड़ी में हुई घटना को लेकर पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान