उत्तर प्रदेश के ललितपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक और युवती के शव मिले।  
क्राइम

उत्तर प्रदेश के ललितपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेमी जोड़े का शव मिलने से मचा हड़कंप, हत्या या आत्महत्या, जांच जारी

ललितपुर जिले के जखौरा थाना क्षेत्र के बीघा राजपुर गांव में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक और युवती के शव मिले। एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि युवक और युवती एक दूसरे को पसंद करते थे।

आंचल लोखंडे

ललितपुर: उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ते अपराध अब सरकार और पुलिस के सिर का दर्द साबित हो रहे हैं। आए दिन कुछ न कुछ घटनाएं होती ही रहती हैं। इनमें भी अब जघन्य अपराधों के आंकड़े में तो और भी इजाफा हो रहा है। प्रदेश में हत्या-आत्महत्या की घटनाएं आम सी हो गई हैं। ताज़ा मामला हत्या का है या आत्महत्या का, यह अब जांच का विषय है। बता दें कि ललितपुर जिले के जखौरा थाना क्षेत्र के बीघा राजपुर गांव में बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक और युवती के शव मिले। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ललितपुर जिले के अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि जखौरा थाना क्षेत्र के बीघा राजपुर गांव में बुधवार को एक युवक मिथुन कुशवाहा उम्र 22 का शव बस्ती से करीब एक किलोमीटर दूर पेड़ पर फंदे से लटका मिला और एक युवती कामिनी उम्र 18 का शव उसके मकान के पीछे खेत में संदिग्ध अवस्था में पाया गया। जिसके बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है। जिसे देखने कई लोग इकट्ठा हो गए थे और विभिन्न चर्चाएं की जा रही हैं।

सामने आया प्रेम प्रसंग का मामला

सूचना मिलने पर सीओ सदर अभय नारायण राय और थानाध्यक्ष जखौरा राहुल राठौर मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी है। पता लगाया जा रहा है कि पहले मौत किसकी हुई है। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टा दोनों का प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में पता चला है कि युवक और युवती एक दूसरे को पसंद करते थे। क्राइम की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पीएम रिपोर्ट के बाद होगी स्थिति साफ

इस बीच, नगर क्षेत्र के पुलिस उपाधीक्षक अभय नारायण राय ने बताया कि जिस समय मिथुन को फंदे से उतारा गया था, उस समय मफलर से उसके दोनों हाथ बंधे थे। उन्होंने बताया कि युवती का शव संदिग्ध अवस्था में खेत में पड़ा मिला था, उसके गले में रस्सी का फंदा कसा था और मुंह से झाग निकल रही थी। उन्होंने बताया कि दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी गई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

त्योहारों पर होगा आटा गीला, दो महीने में 250 रुपये बढ़े गेहूं के भाव; क्या है इसका कारण?

Driving Licence बनवाने वालों के लिए खुशखबरी, जानें क्या कराने पर नहीं देना होगा फीस?

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, सड़क निर्माण स्थल पर 3 जीपों में लगी आग, 5 लोगों की जलकर मौत, 3 घायल

नामांकन के बीच आंध्र प्रदेश में सियासी घमासान, पूर्व महिला मंत्री के साथ पुलिस ने की धक्का-मुक्की, देखें VIDEO

Sonia Gandhi: कैम्ब्रिज के ग्रीक रेस्टोरेंट में हुई थी राजीव गांधी से पहली मुलाकात, सुनाया दिलचस्प किस्सा