रैपिडो ड्राइवर और युवती की प्रतिकात्मक फोटो।  
क्राइम

Bengaluru: रैपिडो वाले भैया, ऐसा मत करो... बेंगलुरु में युवती से ड्राइवर ने की शर्मनाक हरकत

Driver did shameful act in Bengaluru:बेंगलुरु में रैपिडो बाइक ड्राइवर पर अपनी सवारी युवती से शर्मनाक हरकत करने का आरोप लगा है। पीड़िता ने एफआईआर भी दर्ज कराई है।

रंजन कुमार

Bengaluru News: बेंगलुरु में एक ऐसी घटना सामने हुई, जिससे राइड-हेलिंग सेवाओं में महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। बेंगलुरु की एक लड़की ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में अपनी आपबीती साझा की है। उसका आरोप है कि रैपिडो बाइक ड्राइवर ने उसको पैरों को छूने की कोशिश की। उसने आरोपी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा दी है।

मोबाइल से बनाया वीडियो

युवती का कहना है कि वह चर्च स्ट्रीट से रैपिडो बाइक लेकर अपने पेइंग गेस्ट (पीजी ) लौट रही थी। इस बीच रैपिडो बाइक ड्राइवर ने उसके पैर पकड़ने की कोशिश की। वह घबरा गई और उसने ड्राइवर की हरकत को मोबाइल के कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। फिर बाद में वह वीडियो लेकर पुलिस थाने पहुंच गई। पुलिस अब मनचले रैपिडो ड्राइवर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने में जुट गई है।

ड्राइवर को कई बार रोकने की कोशिश की

लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि यह घटना गुरुवार शाम 4 बजे हुई। उसने पीजी जाने के लिए रैपिडो ली थी। ड्राइवर को कई बार रोकने की कोशिश की, लेकिन वह हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। विल्सन गार्डन पुलिस ने मामले में एफआई आर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पूरे मामले पर रैपिडो की प्रतिक्रिया नहीं आई है।

मैंने कहां- भैया मत करो... लेकिन वो नहीं रुका

पीड़िता का आरोप है कि यह पहली बार इतना अचानक हुआ कि समझ ही नहीं पाई। जब उसने दोबारा ऐसा किया तो उससे कहा, भैया, आप क्या कर रहे हो। ये मत करो। मगर, वह नहीं रुका। लड़की ने कहा कि वह ड्राइवर से बाइक रोकने के लिए नहीं कह सकती थी, क्योंकि वह अनजाने रूट से पीजी जा रही थी। इस कारण वह अपने पीजी आने का इंतजार कर रही थी।

अजनबी ने की मदद

लड़की का कहना है कि जब तक वह अपने पीजी पहुंची, तब एक आदमी ने उसे देखा। शायद उसे अहसास हो गया था कि कुछ गलत हुआ है। उसने उससे पूछा कि क्या हुआ? लड़की के अनुसार, जब उसने बताया, तो उसकी ड्राइवर से भिड़ंत हो गई। ड्राइवर ने माफी मांगी और यह भी कहा कि ऐसा दोबारा नहीं करेगा।

पोस्ट शेयर कर रही, क्योंकि किसी को ऐसा सहना नहीं चाहिए

लड़की ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कहा, मैं शेयर कर रही हूं, क्योंकि किसी महिला को ऐसा नहीं सहना चाहिए। न कैब में, न बाइक पर, न किसी और जगह।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

तारापीठ मंदिर के पास धू-धू कर जला प्राइवेट होटल, 6 श्रद्धालुओं की मौत; बिजली कटने से पहले बज गया अलार्म

कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर भारी तनाव, तीन तमिलों की मौत से भड़के CM विजय, एनकाउंटर या हत्या? जानें पूरा सच

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा