प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
क्राइम

दिल्ली के सदर बाजार इलाके में नाबालिग के साथ हैवानियत, पड़ोस के दुकानदार ने बहला-फुसलाकर बुलाया

POCSO Case In Delhi: दिल्ली में एक बार फिर नाबालिग से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बुधवार रात को करीब 11 बजे स्टेशनरी का सामान खरीदने गई बच्ची के साथ घटना हुई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी

नितिन कुमार राय

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हुई है। सदर बाजार इलाके में एक नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। दिल्ली पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो और बंधक बनाने का मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि 16 सितंबर की रात को एक दुकानदार के नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न की घटना के बारे में पीसीआर कॉल मिली थी। तुरंत ही सदर बाजार थाने की टीम और सदर बाजार व महिला पुलिस स्टेशन के एसीपी मौके पर पहुंचे।

स्टेशनरी का सामान खरीदने गई थी लड़की

दिल्ली पुलिस की जांच ​​में पता चला कि नाबालिग पीड़िता रात करीब 11 बजे स्टेशनरी का सामान खरीदने के लिए घर से निकली थी, तभी पड़ोस की दुकान में मौजूद एक व्यक्ति ने उसे बहला-फुसलाकर दुकान के अंदर बुलाया। इसके बाद उसने नाबालिग लड़की के हाथ-पैर बांधे और उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने बताया कि इस मामले में सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उत्तरी जिले के महिला पुलिस स्टेशन में कानून की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई और 56 वर्षीय आरोपी मकसूद को उसी दिन न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

अधिकारी ने दिखाई संवेदनशीलता

अधिकारियों ने कहा कि इस मामले को बहुत संवेदनशीलता के साथ संभाला गया और उत्तरी जिले का महिला थाना महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध की किसी भी शिकायत पर तेजी से कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे पहले, दिल्ली में एक 17 साल की लड़की के साथ गैंगरेप की घटना हुई। क्रूरता की सारी हदें पार कर दी गईं और उसके बाद उसे बर्बरता से मार डाला गया। यह मामला 13 सितंबर को सामने आया, जब उत्तरी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में कुशक रोड पर जयपाल राणा के खेत के पास एक बुरी तरह सड़ी-गली लाश मिली। हालत ऐसी थी कि पुलिस शुरू में यह भी तय नहीं कर पाई कि शव लड़के का है या लड़की का।

जांच के बाद पीड़िता की हुई थी पहचान

जांच में पीड़िता की पहचान की गई। बाद में पता चला कि इस वारदात को चार लोगों ने अंजाम दिया, जिनमें तीन नाबालिग हैं। आरोपियों ने बाद में लड़की के शव को खुले इलाके में फेंक दिया था। पुलिस के अनुसार, पीड़िता आरोपियों को जानती थी और उनके साथ टेंपो में सफर कर रही थी। सफर के दौरान सभी ने शराब पी और फिर लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी गई थी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Monsoon Update: मानसून की वापसी के बीच बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

UNGA के 81वें सत्र को संबोधित करेंगे विदेश मंत्री एस जयशंकर, वैश्विक शांति समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

जयशंकर, आडवाणी से पूर्व IAS तक...SIR का ऐसा नोटिस कि खुद चुनाव आयुक्त भी नहीं रहे अछूते! वोटर लिस्ट पर घमासान

UP Chunav: AIMIM से हाथ मिलाइए, बाबा को नहीं बनने देंगे मुख्यमंत्री; ओवैसी का सपा-कांग्रेस को ऑफर

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया