2 करोड़ कैश जब्त (सौजन्य सोशल मीडिया) 
क्राइम

तेलंगाना में बिजली विभाग के अधिकारी के ठिकानों पर एसीबी ने मारा छापा, 2 करोड़ कैश जब्त

Crime news: आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में तेलंगाना में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बिजली विभाग के एक अधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी की। सोना चांदी सहित 5 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई है।

पूजा सिंह

Anti-Corruption Bureau Raided: तेलंगाना में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने मंगलवार को बिजली विभाग के एक अधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान अधिकारियों को 2 करोड़ रुपए नकद मिले, जिसे जब्त कर लिया गया है।

भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी के अधिकारी मंगलवार सुबह से ही सहायक मंडल अभियंता अंबेडकर और उनके रिश्तेदारों के घरों और ठिकानों की तलाशी ले रहे हैं। हैदराबाद के मणिकोंडा इलाके में एडीई (सहायक मंडल अभियंता) के पद पर काम करने वाले अंबेडकर पर आरोप है कि उन्होंने अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से ज्यादा संपत्ति जमा की है।

एसीबी की 15 टीमों ने मारा छापा

एसीबी की 15 टीमें शहर के कई इलाकों में छापेमारी कर रही थीं। एसीबी अधिकारियों ने अंबेडकर के नाम पर तीन प्लॉटों की पहचान की है। इसके अलावा, गच्चीबावली इलाके में उनकी एक इमारत भी है। तलाशी के दौरान अधिकारियों ने सोने के आभूषण भी जब्त किए। वे अब इन आभूषणों की कीमत का आकलन कर रहे हैं। इसके साथ ही, अधिकारी अंबेडकर और उनके रिश्तेदारों की संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रहे हैं।

आय से अधिक संपत्ति रखने के मामले में हुई कार्रवाई

यह एक महीने से भी कम समय में एसीबी द्वारा पकड़ा गया आय से अधिक संपत्ति का दूसरा बड़ा मामला है। इससे पहले 19 अगस्त को एसीबी ने एक तहसीलदार के ठिकानों पर छापा मारा था, जिसमें 5 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति का पता चला था। अधिकारियों ने वारंगल जिले के वारंगल फोर्ट मंडल में तहसीलदार बांदी नागेश्वर राव से जुड़े सात ठिकानों पर तलाशी ली।

 सोना चांदी सहित 5 करोड़ की संपत्ति जब्त

अधिकारी और उनके रिश्तेदारों के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान, एसीबी अधिकारियों को कई चल-अचल संपत्तियां मिलीं। इनमें एक मकान जिसकी कीमत 1.15 करोड़ रुपये है, 17.10 एकड़ कृषि भूमि जिसकी कीमत करीब 1.43 करोड़ रुपए है, 70 तोला सोने के आभूषण, 1.791 किलो चांदी, 23 कलाई घड़ियां, दो चार पहिया वाहन, एक दोपहिया वाहन और घरेलू सामान शामिल हैं। एसीबी ने बताया कि दस्तावेजों के अनुसार इन संपत्तियों की कुल कीमत लगभग 5 करोड़ 2 लाख 25 हजार 198 रुपए है।

9 सितंबर को रिश्वत लेने के मामले में एसीबी ने की कार्रवाई

वहीं, 9 सितंबर को हैदराबाद में एक महिला टाउन प्लानिंग अधिकारी को सरकारी काम के लिए 4 लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। एसीबी ने नरसिंगी नगरपालिका कार्यालय में नगर नियोजन अधिकारी मनिहारिका को रिश्वत लेते हुए पकड़ा। उन्होंने भूमि नियमन योजना (एलआरएस) के तहत विनोद नामक व्यक्ति के आवेदन को मंजूरी देने के लिए उससे 10 लाख रुपये रिश्वत मांगी थी। उन्हें 4 लाख रुपये लेते हुए पकड़ा गया था। विनोद ने एसीबी में शिकायत की। इसके बाद एसीबी ने जाल बिछाकर अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ लिया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO