कोचिंग सेंटर में विस्फोट से बिल्डिंग की उड़ी छत (सौ. सोशल मीडिया) 
क्राइम

फर्रुखाबाद: कोचिंग सेंटर में हुआ भीषण धमाका, 2 छात्रों की मौत, दहल उठा इलाका

Farrukhabad: शहर में स्थित एक कोचिंग सेंटर में विस्फोट होने 2 छात्रों की मौत हो गई है, जबकि 10 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके सिटी मजिस्ट्रेट सहित डीएम और एसपी पहुंचे है।

पूजा सिंह

Massive Blast At Coaching Centre In Farrukhabad: शनिवार को उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद शहर में स्थित एक कोचिंग सेंटर में अज्ञात कारणों से भीषण विस्फोट हुआ। इस दर्दनाक हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि 10 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। अचानक हुए विस्फोट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे चुके हैं।

यह घटना कादरीगेट क्षेत्र के सातनपुर मंडी रोड स्थित एक भवन में हुई। विस्फोट इतना तेज था कि कोचिंग सेंटर की छत समेत कई हिस्से उड़ गए और आसपास के घरों की खिड़कियों के शीशे भी टूट गए। हादसे में घायल हुए लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है। फिलहाल विस्फोट के कारणों का स्पष्ट रूप से पता नहीं चल सका है। जिला प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके को घेर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद (सौ. सोशल मीडिया)

विस्फोट का कारण अज्ञात

घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया है। साथ ही बम निरोधक दस्ते और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर जांच के लिए बुलाया गया है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि धमाका गैस सिलेंडर, शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य विस्फोटक पदार्थ के कारण हुआ है या नहीं। फिलहाल पुलिस धमाके की जांच-पड़ताल में जुटी है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही डीएम और एसपी मौके पर पहुंच गए और मौके पर मौजूद पुलिस टीम से घटना की जानकारी ली।

मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट

अचानक हुए विस्फोट से पूरा इलाका दहल उठा। वहीं, कोचिंग सेंटर के बारह खड़ी छात्रों की मोटरसाइकिल, स्कूटी और अन्य वाहन  50 मीटर दूर तक जा गिरे। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां, फतेहगढ़ और कादरी गेट थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कोचिंग सेंटर में मौजूद एक शिक्षक को हिरासत में लिया गया है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है। सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल भी मौके पर पहुंच गए हैं और उच्चाधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है।

आजाद मैदान में CJP के प्रदर्शन को मिली मंजूरी, मुंबई पुलिस बोली- वही है प्रदर्शनों के लिए निर्धारित स्थल

Delhi Protest Live: दिपके के तिरंगा यात्रा पर हाई कोर्ट ने रोक लगाने से किया इंकार

Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR से UP-बिहार तक बदलेगा मौसम, 16 अक्टूबर को बारिश और आंधी का अलर्ट; जानें ताजा अपडेट

MSEDCL ने राष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन में जीते 7 पुरस्कार, फ्यूचरिस्टिक डिस्कॉम श्रेणी में भी मिला पहला स्थान

RSS विजयादशमी उत्सव: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और इजरायली राजनयिक होंगे मुख्य अतिथि, कांग्रेस ने कसा तंज