बैलाडीला लैंडस्लाइड (सोर्स- नवभारत लाइव)
छत्तीसगढ़

बैलाडीला लैंडस्लाइड का दायरा बढ़ा तो कई गांवों पर टूटेगी आफत, ग्रामीणों को सता रहा बेघर होने का डर

Bailadila Landslide: ग्रामीणों की चिंता है कि पहाड़ी से नीचे फैला विशाल मलबा आने वाली बारिश में नई तबाही ला सकता है। नुकसान के बीच अब गांवों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

अजय श्रीवास्तव, चंदू निर्मलकर

HIGHLIGHTS

  • एनएमडीसी के डिपॉजिट-14 क्षेत्र में हुए लैंडस्लाइड ने बढ़ाई ग्रामीणों की चिंता।

  • जंगल और वन्यजीवों के बाद अब गांवों की सुरक्षा पर सवाल।

  • ग्रामीण बोले- बारिश हुई तो गांवों को बचाना मुश्किल होगा।

  • पहाड़ी से नीचे फैला विशाल मलबा आने वाली बारिश में नई तबाही का मंडरा खतरा।

Chhattisgarh Bailadila NMDC Landslide Update: बैलाडीला में NMDC के डिपॉजिट-14 क्षेत्र में हुए लैंडस्लाइड का असर अब सिर्फ पहाड़ और जंगल तक सीमित नहीं रह गया है। ग्रामीणों की चिंता है कि पहाड़ी से नीचे फैला विशाल मलबा आने वाली बारिश में नई तबाही ला सकता है। प्राकृतिक जलस्रोतों और वन्यजीवों को हुए नुकसान के बीच अब लोहागांव सहित आसपास के गांवों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

बारिश हुई तो और बढ़ेगी मुसीबत

ग्रामीणों का कहना है कि लैंडस्लाइड से निकला मलबा जिस बड़े क्षेत्र में फैल चुका है, वह बारिश के दौरान पानी के साथ और नीचे की ओर बढ़ सकता है। ऐसी स्थिति में गांवों के खेत, घर और आवागमन के रास्ते इसकी चपेट में आ सकते हैं। उनका मानना है कि यदि समय रहते मलबे को नियंत्रित करने और उसके बहाव को रोकने के इंतजाम नहीं किए गए तो अगली बारिश ग्रामीणों के लिए भारी मुसीबत बन सकती है।

गांवों को असुरक्षित घोषित की आ सकती है नौबत

इस पूरे घटनाक्रम ने ग्रामीणों के मन में विस्थापन को लेकर भी संदेह पैदा कर दिया है। ग्रामीण आशंका जता रहे हैं कि कहीं इस आपदा को भविष्य में उनके गांवों को खाली कराने का आधार तो नहीं बनाया जाएगा। उनका सवाल है कि यदि गांवों को असुरक्षित घोषित करने की नौबत आती है तो क्या इसकी जिम्मेदारी और जवाबदेही तय होगी? हालांकि, विस्थापन की किसी साजिश का कोई प्रमाण फिलहाल सामने नहीं आया है।

ग्रामीणों की नाराजगी इस बात को लेकर भी है कि इस घटना में केवल जमीन और पेड़-पौधों का नुकसान नहीं हुआ, बल्कि जंगल के प्राकृतिक जलस्रोतों और वन्यजीवों का आवास भी प्रभावित हुआ है। उनका कहना है कि जंगल के इन संसाधनों पर स्थानीय समुदाय की आजीविका और जीवन निर्भर है। ऐसे में नुकसान का आकलन केवल मलबे और मिट्टी तक सीमित नहीं होना चाहिए।

स्वतंत्र एवं निष्पक्ष वैज्ञानिक सर्वे की मांग

अब ग्रामीणों की मांग है कि प्रभावित पहाड़ी और उसके नीचे बसे गांवों का स्वतंत्र एवं निष्पक्ष वैज्ञानिक सर्वे कराया जाए। बारिश से पहले मलबे के संभावित बहाव को रोकने की ठोस व्यवस्था हो और ग्रामीणों को लिखित रूप में सुरक्षा का भरोसा दिया जाए।

सबसे बड़ा सवाल यही है कि बैलाडीला की पहाड़ी पर हुए इस हादसे का खामियाजा आखिर जंगल और गांवों के लोग कब तक भुगतेंगे? विकास और खनन के बीच स्थानीय लोगों की जमीन, जल, जंगल और उनके भविष्य की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

17.50 लाख अनुग्रह राशि, 35 लाख बीमा... किश्तवाड़ में शहीद 2 SPO के परिवारों को 73 लाख रुपये की मदद

सेना की चेकपोस्ट को उड़ाने की साजिश, उजैद की मोबाइल चैट से खुला 005 ब्रिगेड आतंकी ग्रुप नेटवर्क का राज

December Bank Holiday 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक; यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट

दिल्ली दंगा साजिश केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली अंतरिम जमानत

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल