बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या (सोर्स: सोशल मीडिया) 
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की खौफनाक हत्या, सीएम साय बोले- नहीं बचेंगे अपराधी

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की खबर सामने आई है। वे 1 जनवरी की शाम से लापता थे और उनका शव एक सेप्टिक टैंक में पाया गया है। मुख्यमंत्री साय ने इस घटना को लेकर दुख व्यक्त किया है।

आकाश मसने

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या की खबर सामने आई है। वे 1 जनवरी की शाम से लापता थे और उनका शव एक सेप्टिक टैंक में पाया गया है। यह सेप्टिक टैंक एक निजी प्लॉट में था, जो कथित रूप से एक ठेकेदार का बताया जा रहा है। शव को टैंक से बाहर निकाल लिया गया है, और परिवार के सदस्य उनकी पहचान उनके कपड़ों से कर पाए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और मामले की जांच शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी की शाम से गायब हो गए थे, और उनका मोबाइल फोन भी बंद था। इसके बाद उनके बड़े भाई ने गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने एसपी जितेंद्र यादव के नेतृत्व में एक टीम बनाई, जिसने मुकेश की खोज शुरू की।

पुलिस ने मुकेश के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की, जिसके बाद जांच में चट्टानपारा इलाके में स्थित एक ठेकेदार के प्लॉट में बने सेप्टिक टैंक से उनका शव बरामद किया। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि परिवार के मुताबिक मुकेश का पहनावा और हुलिया मेल खाता है, और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या के कारणों का खुलासा होगा।

सीएम विष्णु देव साय ने जताया शोक

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर की दुखद मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री ने घटना की जांच के निर्देश भी दिए हैं। छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

सीएम ने एक्स पर किया पोस्ट

सीएम साय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि "बीजापुर के युवा और समर्पित पत्रकार मुकेश चंद्राकर जी की हत्या का समाचार अत्यंत दु:खद और हृदयविदारक है। मुकेश जी का जाना पत्रकारिता जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।"

अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा

उन्होंने आगे लिखा कि "इस घटना के अपराधी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने के निर्देश हमने दिए हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।"

MLC Election 2026 LIVE: फतेहपुर-मुजफ्फरनगर में भिड़ें सपा-भाजपा कार्यकर्ता; 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा