सरगुजा ट्रांसफार्मर चोरी सोर्स - नवभारत लाइव
सरगुजा (अंबिकापुर)

अंधेरे में डूबा सरगुजा का गांव: चोरों ने दिया बिजली विभाग को 440 वोल्ट का झटका, उखाड़ ले गए चालू ट्रांसफार्मर

Surguja Transformer Theft News : सरगुजा के दरिमा थाना क्षेत्र स्थित टपरकेला में चोरों ने चालू ट्रांसफार्मर उखाड़ लिया, जिससे पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल खड़े हो गए।

ऐश्वर्या द्विवेदी

Highlights

  • सरगुजा में चोरों ने चालू बिजली ट्रांसफार्मर पार किया

  • टपरकेला गांव में बिजली विभाग की बड़ी चोरी

  • चोरों के आगे बेबस नजर आ रही पुलिस सुरक्षा

  • तार और केबल के बाद अब ट्रांसफार्मर चोरी

  • दरिमा थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरियां

Chhattisgarh Surguja Wire Transformer Theft : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में चोरों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि अब बिजली विभाग की भारी-भरकम संपत्तियां भी सुरक्षित नहीं बची हैं। जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत टपरकेला के नरवापारा में अज्ञात चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने यहां किसी सुनसान जगह पर लगे चालू बिजली ट्रांसफार्मर को ही अपना निशाना बना लिया और उसे उखाड़ कर ले गए। इस दुस्साहसिक घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और स्थानीय लोग हैरान हैं।

पहले भी हो चुकी हैं चोरी

इस इलाके में बिजली उपकरणों की चोरी की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी क्षेत्र से बिजली के तार और केबल चोरी होने के कई मामले सामने आ चुके हैं। लगातार हो रही ऐसी वारदातों से साफ जाहिर होता है कि इलाके में कोई सक्रिय चोर गिरोह घूम रहा है, जो लगातार बिजली विभाग के नेटवर्क को नुकसान पहुंचा रहा है। हालांकि, इन वारदातों की असल पुष्टि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ पाएगी। लेकिन बार-बार हो रही चोरी से लोगों में नाराजगी है।

पुलिस की गश्त पर सवाल

दिन-प्रतिदिन सामने आ रही इन वारदातों ने स्थानीय पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। सवाल यह उठ रहा है कि आखिर चोर एक भारी-भरकम ट्रांसफार्मर को जमीन से उखाड़कर ले गए और स्थानीय लोगों या पुलिस को भनक तक नहीं लगी। क्या पुलिस की गश्त गाड़ियां रात में सिर्फ खानापूर्ति कर रही हैं? अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में क्या ठोस कार्रवाई करती है और बिजली विभाग की संपत्तियों को कब तक सुरक्षा मिल पाती है।

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!