नदी में डूबने से चार लोगों की मौत (सोर्स- नवभारत)
सूरजपुर

सूरजपुर में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से पिता और तीन बच्चों की मौत, मौसी के घर आए थे घूमने

Surajpur Accident: सूरजपुर में बड़ा हादसा हो गया। नदी में नहाने उतरे तीन मासूम बच्चों समेत ​45 वर्षीय पिता की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने सभी का शव बरामद कर शिनाख्त कर ली है।

चंदू निर्मलकर

Highlights

  • नदी में डूबने से सूरजपुर में चार लोगों की मौत।

  • बच्चों के बचाने के लिए पिता ने लगाई छलांग, मौत।

  • सूरजपुर ​पुलिस ने बरामद की लाश।

  • मौसी के घर घूमने चन्दरपुर आए थे बच्चे।

Four People Death in Surajpur: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहां रेण नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चों समेत चार लोग डूब गए। बताया जा रहा है कि बच्चों को डूबता देख पिता उन्हें बचाने के लिए नदी में उतरे, लेकिन वे भी डूब गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। अब तक पिता और एक पुत्र का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि नदी में डूबे अन्य लोगों की तलाश जारी है।

तीनों को डूबता देख पिता ने लगाई छलांग

पूरा मामला बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के सरस्वतीपुर का है। जानकारी के अनुसार आज 3 बच्चे नहाने के लिए घर के पास स्थित नदी में गए थे नहाने के दौरान पिता की नजर बच्चों पर पड़ी और उन्हें दुखता देख पिता मौके पर पहुंचा और उन्हें बचाने नदी में कूद गया। गहराई में जाने से चारों लापता हो गए। नदी में डूबने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से तलाश अभियान चलाया। हादसे में पिता और एक बच्चे की मौत की पुष्टि शव बरामद होने से हुई है। वहीं दो अन्य बच्चों की तलाश जारी है,घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मौसी के घर घूमने आए थे बच्चे

जानकारी के अनुसार सभी बच्चे बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले थे। दोनों नाबालिग अपने मौसी के घर घूमने चन्दरपुर आए थे, वहीं विवेक कुमार सिंह अपने परिवार के साथ चन्दरपुर में किराए के मकान में रहते थे। वहीं नहाने के दौरान हुए हादसा हो गया है। मिल रही खबरों के अनुसार पुलिस ने घंटे भर की मशक्कत के बाद सभी के शव बरामद कर लिए। वहीं मृतकों की पहचान कर परिजनों की इसकी सूचना दे दी है। पुलिस शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

नदी में डूबने से मृत चारों लोगों की हुई पहचान

  1. विवेक कुमार सिंह, उम्र 45 वर्ष, पिता विश्वनाथ सिंह, निवासी चन्दरपुर

  2. अभिजीत सिंह, उम्र 20 वर्ष, पिता विवेक सिंह

  3. गोपाल कृष्ण, उम्र करीब 13 वर्ष, पिता जितेंद्र सिंह

  4. कृष्ण गोपाल, उम्र करीब 15 वर्ष, पिता जितेंद्र सिंह

जयपुर में भीषण सड़क हादसा, नासिक के 3 श्रद्धालुओं की मौत; 7 घायल, एक्शन में गिरीश महाजन

एक्शन मोड में गृह मंत्री शाह, पुलिस अधिकारियों के साथ हाईलेवल बैठक, सुरक्षा व्यवस्था की होगी समीक्षा

टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश के तार इंदौर से जुड़े, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा आरोपी हिरासत में

पहले व्यापार, फिर राजनीति... दिल्ली के कारोबारियों ने राहुल गांधी के सामने रखी रैली टालने की शर्त; जानें वजह

ECI के कामकाज पर उठा सवाल; जांच के लिए विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट दायर हुआ PIL