त्योहारी भीड़ के बीच रेलवे की सौगात, मुंबई से कानपुर-कटिहार स्पेशल ट्रेनें अब नवंबर तक चलेंगी

Western Railway ने त्योहारी सीजन में भीड़ को देखते हुए मुंबई-कानपुर और मुंबई-कटिहार स्पेशल ट्रेनों के फेरे नवंबर तक बढ़ाए गये हैं। कटिहार स्पेशल लखनऊ की जगह ऐशबाग में रुकेगी।
Mumbai Kanpur Katihar Special Trains Extended
वेस्टर्न रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की समय-सीमा नवंबर तक बढ़ाई( सोर्स: AI)
Published on
Updated on

Special Trains Extended Till November: पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और त्योहारी सीजन में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए मुंबई सेंट्रल से कानपुर अनवरगंज और कटिहार के बीच संचालित स्पेशल ट्रेनों के फेरों का विस्तार किया है।

दोनों ट्रेनों को विशेष किराये पर चलाया जाएगा। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने इसकी जानकारी दी।

कानपुर और कटिहार जाएंगी

ट्रेन संख्या 09185 मुंबई सेंट्रल–कानपुर अनवरगंज स्पेशल के फेरे अब 29 नवंबर 2026 तक बढ़ा दिए गए हैं। वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 09186 कानपुर अनवरगंज–मुंबई सेंट्रल स्पेशल का संचालन 30 नवंबर 2026 तक जारी रहेगा।

इसी तरह ट्रेन संख्या 09189 मुंबई सेंट्रल–कटिहार स्पेशल के फेरे 14 नवंबर 2026 तक और ट्रेन संख्या 09190 कटिहार–मुंबई सेंट्रल स्पेशल के फेरे 17 नवंबर 2026 तक विस्तारित किए गए हैं।

लखनऊ में नहीं रुकेगी ट्रेन

लखनऊ स्टेशन पर प्रस्तावित ब्लॉक और संबंधित निर्माण कार्यों के कारण पश्चिम रेलवे ने मुंबई सेंट्रल–कटिहार स्पेशल ट्रेन के संचालन मार्ग में अस्थायी बदलाव किया है। ट्रेन संख्या 09189 मुंबई सेंट्रल–कटिहार स्पेशल 5 सितंबर 2026 से मानक नगर–ऐशबाग–मल्हौर मार्ग से संचालित की जाएगी।

परिवर्तित मार्ग के कारण इस ट्रेन का लखनऊ स्टेशन पर निर्धारित ठहराव नहीं होगा। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए रेलवे ने ऐशबाग स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव निर्धारित किया है। यानी लखनऊ से यात्रा करने वाले यात्रियों को अब ऐशबाग स्टेशन से ट्रेन पकड़नी होगी।

वापसी में ट्रेन संख्या 09190 कटिहार–मुंबई सेंट्रल स्पेशल भी 8 सितंबर 2026 से इसी वैकल्पिक मार्ग से चलेगी। इस ट्रेन का भी लखनऊ स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा और यात्रियों के लिए ऐशबाग स्टेशन पर ठहराव उपलब्ध रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा की योजना बनाते समय इस बदलाव का ध्यान रखने की अपील की है।

Mumbai Kanpur Katihar Special Trains Extended
नासिक में चोरों का दुस्साहस! पुलिस की नाक के नीचे ATM चोरी, नरडाणा में SBI मशीन काटकर नकदी ले उड़े चोर

इन तारीखों पर कटिहार स्पेशल रद्द

आगासोद–बीना के बीच तीसरी रेल लाइन के कमीशनिंग के लिए आगासोद स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते ट्रेन 09189 का संचालन 19 व 26 सितंबर तथा 3 व 10 अक्टूबर 2026 को नहीं होगा। इसके परिणामस्वरूप ट्रेन 09190 भी 22 व 29 सितंबर तथा 6 व 13 अक्टूबर 2026 को नहीं चलेगी।

विस्तारित फेरों की बुकिंग 30 अगस्त से सभी पीआरएस काउंटरों और IRCTC वेबसाइट पर शुरू होगी। समय, ठहराव और रेक संरचना की विस्तृत जानकारी यात्री रेलवे की आधिकारिक पूछताछ वेबसाइट पर प्राप्त कर सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com