फाइल फाेटो (सोर्स: सोशल मीडिया) 
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, 12 माओवादी ढेर, 2 जवान शहीद

छ्त्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षा बलों के जवानों ने एनकाउंटर में 12 नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं 3-4 जवानों के घायल होने की जानकारी भी सामने आ रही है। मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने की है...

आकाश मसने

रायपुर: छ्त्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षा बलों के जवानों ने एनकाउंटर में 12 नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने की है। वहीं 3-4 जवानों के घायल होने की जानकारी भी सामने आ रही है। यह मुठभेड़ बीजापुर जिले के नेशनल पार्क एरिया इलाके में हुई है। जवान लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। मिली जानकारी के अनुसार दो जवान शहीद हो गए है और दो जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके बाद फोर्स को मौके के लिए निकाला गया था। आज सुबह से ही जवानों और नक्सलियों के बीच रुक-रुककर गोलीबारी चल रही है। उन्होंने बताया कि बीजापुर DRG, STF और बस्तर फाइटर्स के जवानों ने नक्सलियों को घेर रखा है।

वहीं डीआईजी कमलोचन कश्यप ने बताया कि अभी जवानों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। यह बड़ा ऑपरेशन है। मारे गए नक्सलियों की संख्या स्पष्ट नहीं बता सकते, लेकिन इतना है कि नक्सलियों को बड़ा नुकसान हुआ है। नक्सलियों की मौत की संख्या बढ़ सकती है।

रुक-रुक कर गोलीबारी जारी

इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगल में रविवार सुबह उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई जब सुरक्षाबलों की एक टीम नक्सल विरोधी ऑपरेशन पर निकली थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि ‘‘प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए।'' उन्होंने बताया कि क्षेत्र में अब भी रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।

इस साल अब तक 50 नक्सली मारे गए

बता दें कि 1 फरवरी 2025 को भी बीजापुर जिले के गंगालूर इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में 8 नक्सली मारे गए थे। वहीं, बस्तर आईजी सुंदरराज पी के अनुसार इस साल 1 फरवरी 2025 तक राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में 50 नक्सली मारे गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, पिछले साल राज्य में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने 219 नक्सलियों को ढेर किया था।

बता दें कि 20 से 21 जनवरी को छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ हुई थी। इसमें सुरक्षाबलों बड़ी सफलता मिली थी। फोर्स ने मुठभेड़ में 16 नक्सलियों को मार गिराया था। यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बॉर्डर पर हुई थी। इसलिए इसमें छत्तीसगढ़ के साथ-साथ ओडिशा पुलिस और सुरक्षाबलों की टीमों ने भी काम किया था।

अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ बांग्लादेशी नागरिक, मिर्जापुर स्टेशन पर RPF और GRP ने दबोचा

छात्रों के बाद अब CRPF रिटायर के जवान करेंगे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, सरकार को दिया अल्टीमेटम

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर चंद्रयान 3 की सफलता याद कर बोले इसरो चीफ, वैश्विक लीडर बनने की दिशा में भारत

अंतरिक्ष में बनेंगी दवाएं, PM मोदी से मिलकर स्पेस-फार्मा ने ठोकी ताल, किसने बुना हर दिन रॉकेट लॉन्च का सपना?

BJP पर जेन-जी को भरोसा नहीं...नितिन नबीन की आउटरीच कमेटी पर विपक्ष का हमला, बोले- CJP आंदोलन से डरी सरकार