छत्तीसगढ़ गांजा तस्करी सोर्स - नवभारत लाइव
छत्तीसगढ़

ओडिशा से रायपुर आ रहा था नशा, चावल के कंटेनर से पकड़ाया एक करोड़ का गांजा, दो आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Ganja Smuggling : छत्तीसगढ़ के सरायपाली में पुलिस ने चावल के कट्टों के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा 120 किलो गांजा पकड़ा है। एक करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त हुई है।

ऐश्वर्या द्विवेदी

Highlights

  • सरायपाली पुलिस ने कंटेनर से भारी मात्रा में गांजा पकड़ा है।

  • चावल के कट्टों के बीच गांजा छिपाकर तस्करी की जा रही थी।

  • पुलिस ने एक करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है।

  • उत्तर प्रदेश के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

  • पुलिस अब इस तस्करी के नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

Odisha Raipur Ganja Smuggling : छत्तीसगढ़ के सरायपाली इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक कंटेनर वाहन से भारी मात्रा में अवैध गांजा बरामद किया है। इस कार्रवाई में एक करोड़ रुपये से अधिक की कुल संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ओडिशा से हो रही तस्करी को रोकने के लिए की गई थी।

चावल के कट्टों में छिपाया था गांजा

तस्करों ने पुलिस को चकमा देने के लिए अनोखा तरीका अपनाया था। उन्होंने कंटेनर में चावल के करीब तीन सौ बोरे भरे हुए थे। इन्हीं चावल के कट्टों के बीच चार बोरियों में गांजा छिपाया गया था। कुल 117 पैकेट गांजा बरामद किया गया है। इसका कुल वजन 120.960 किलोग्राम है। जब्त गांजे की बाजार कीमत साठ लाख अड़तालीस हजार रुपये है।

यूपी के दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान बता दी है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम अमनदीप और लल्लू यादव हैं। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास से दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। इसके अलावा तस्करी में इस्तेमाल किया गया कंटेनर भी जब्त कर लिया गया है। इस वाहन की कीमत करीब तीस लाख रुपये है।

पुलिस कर रही है आगे की जांच

यह पूरी कार्रवाई एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) और सरायपाली पुलिस ने की है। पुलिस अब इस मामले के सभी लिंक तलाश रही है। यह गांजा कहां से आया था और किसे दिया जाना था, इसकी जांच हो रही है। पुलिस का मानना है कि इस नेटवर्क में कई और लोग भी शामिल हो सकते हैं। आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है।

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर