सांसद फूलो देवी और विधायक मरकाम सोर्स : सोशल मीडिया
रायपुर

छत्तीसगढ़ में सांसद फूलो देवी और विधायक मरकाम का वॉट्सऐप हैक, साइबर सेल में जांच शुरू

Chhattisgarh Cyber Crime : छत्तीसगढ़ में सांसद फूलो देवी और विधायक मरकाम का वॉट्सऐप हैक कर साइबर ठगों ने उनके परिचितों से पैसों की मांग की।

ऐश्वर्या द्विवेदी

MP Phulo Devi and MLA Markam WhatsApp Hack : छत्तीसगढ़ में साइबर अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस बार साइबर ठगों ने दो बड़े नेताओं को निशाना बनाया। राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का वॉट्सऐप अकाउंट हैक हुआ। पाली-तानाखार के विधायक तुलेश्वर मरकाम का फोन भी हैक हो गया। ठगों ने नेताओं के करीबियों को मैसेज भेजकर पैसे मांगे।

कैसे हुआ हैक

राज्यसभा सांसद फूलो देवी का वॉट्सऐप बुधवार को हैक हो गया। ठग ने उनके नाम से महिला कांग्रेस नेता को मैसेज भेजा। मैसेज में 65 हजार रुपये की मांग की गई थी। ठग ने लिखा कि दो घंटे में पैसे वापस कर दिए जाएंगे। शक होने पर महिला नेता ने सीधे सांसद को फोन किया।

फर्जी मैसेज से अलर्ट

सांसद फूलो देवी ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्होंने कोंडागांव पुलिस से इस मामले की शिकायत की है। सांसद ने सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। उन्होंने लिखा कि किसी भी पैसे के मैसेज पर भरोसा न करें।

विधायक का फोन भी हैक

पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर मरकाम भी ठगी के शिकार हुए। उनके पास पार्सल से जुड़ा एक वॉट्सऐप कॉल आया था। कॉल आते ही उनका वॉट्सऐप अकाउंट हैक हो गया।इसके बाद परिचितों को 76 हजार रुपये के मैसेज गए। कई लोगों को पैसे भेजने के मैसेज मिले थे।

पुलिस कर रही जांच

लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए सीधे विधायक से बात की। विधायक ने तुरंत अपने कार्यकर्ताओं को अलर्ट किया। उन्होंने पाली थाने में जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल की टीम अब पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ठगों की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश कर रही है।

मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग तेज, सीजेपी ने दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

चापलूसी का शौक है तो मोदी के चपरासी बन जाओ, ज्ञानेश कुमार पर भड़के अभिजीत दीपके

M3M Hurun Rich List 2026: भारत के टॉप 10 अमीर कारोबारी, जानें किसकी कितनी संपत्ति

ग्लोबल हेल्थ मीटिंग में भारत ने छोड़ी छाप, प्राइमरी से लेकर टर्शियरी केयर तक का मॉडल दुनिया को दिखाया

Women Helplines: महिला सुरक्षा के लिए सरकार की 10 सुविधाएं, हेल्पलाइन से कानूनी मदद तक; जानें कहां मिलेगी मदद