दो लोगों की मौत (सोर्स- सोशल मीडिया)
रायपुर

जांजगीर-चांपा में पार्षद और क्लीनिक संचालक की संदिग्ध मौत, चार लोग साथ बैठे पी रहे थे शराब

Janjgir Champa Death Case: मृतकों में वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद रामखिलावन जांगड़े और निजी क्लीनिक संचालक जोहितराम खरे शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

घनश्याम गंधर्व, चंदू निर्मलकर

Highlights

  • मृतकों में पार्षद और क्लीनिक संचालक शामिल।

  • जहरीले शराब पीने से संदिग्ध मौत की खबर मची खलबली।

  • चार लोग एक साथ बैठकर पी रहे थे शराब।

  • पामगढ़ में सामने आया चौंकाने वाला मामला।

Janjgir Champa Alcohol Consumption Death: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में शराब पीने के बाद दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों में वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद रामखिलावन जांगड़े और निजी क्लीनिक संचालक जोहितराम खरे शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। हालांकि, दोनों की मौत की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार शाम चार लोग एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान रामखिलावन जांगड़े और जोहितराम खरे की अचानक तबीयत बिगड़ गई। दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर दिया। यहां पार्षद रामखिलावन जांगड़े को सिम्स में भर्ती कराया गया, जबकि जोहितराम खरे को अपोलो अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

मौत की वजह पर सस्पेंस

शराब पीने के बाद दो लोगों की मौत से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या मौत की वजह जहरीली शराब थी या इसके पीछे कोई अन्य चिकित्सकीय कारण है? फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच और चिकित्सकीय रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा।

इलाके में मची खलबली

शराब पीने से मौत की खबर सामने आने के बाद इलाके में खलबली मच गई है। घटना के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। यह पता लगाने के लिए जांच महत्वपूर्ण होगी कि मौत शराब के सेवन से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। मामले में संबंधित अधिकारियों की ओर से की जाने वाली कार्रवाई और जांच के निष्कर्षों पर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं। फिलहाल, घटना से जुड़े तथ्यों की पुष्टि होने के बाद ही पूरे मामले की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

Driving Licence बनवाने वालों के लिए खुशखबरी, जानें क्या कराने पर नहीं देना होगा फीस?

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, सड़क निर्माण स्थल पर 3 जीपों में लगी आग, 5 लोगों की जलकर मौत, 3 घायल

नामांकन के बीच आंध्र प्रदेश में सियासी घमासान, पूर्व महिला मंत्री के साथ पुलिस ने की धक्का-मुक्की, देखें VIDEO

Sonia Gandhi: कैम्ब्रिज के ग्रीक रेस्टोरेंट में हुई थी राजीव गांधी से पहली मुलाकात, सुनाया दिलचस्प किस्सा

भारत-चीन सीमा विवाद पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष! असदुद्दीन ओवैसी ने विशेष संसद सत्र बुलाने को कहा