विनीत दुबे सोर्स - सोशल मीडिया
रायपुर

रायपुर में 25 करोड़ रंगदारी मामला: आरोपी के भागने पर पुलिस इंस्पेक्टर विनीत दुबे निलंबित

Raipur Inspector Vineet Dubey Suspended : रायपुर के 25 करोड़ रंगदारी केस में गोपनीय रणनीति लीक होने पर इंस्पेक्टर विनीत दुबे को सस्पेंड कर दिया गया है।

जयदास मानिकपुरी, ऐश्वर्या द्विवेदी

HIGHLIGHTS

  • 25 करोड़ रंगदारी केस में अब पुलिस पर गिरी गाज

  • आरोपी को भनक लगने से फरार, इंस्पेक्टर विनीत दुबे सस्पेंड

  • पुलिस की गोपनीय रणनीति लीक होने पर बड़ा एक्शन हुआ

  • बस्तर आईजी ने जारी किया निलंबन का सख्त आधिकारिक आदेश

  • रायपुर पुलिस कमिश्नर की रिपोर्ट पर विभाग में हड़कंप मचा

Raipur Extortion Case : रायपुर पुलिस महकमे में एक बड़ी विभागीय कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मांगने के मामले में यह एक्शन लिया गया है। पुलिस की गोपनीय रणनीति लीक होने पर निरीक्षक विनीत दुबे को सस्पेंड कर दिया गया है। इस कदम ने विभाग के भीतर सूचना तंत्र पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्या है तेलीबांधा रंगदारी केस

यह पूरा प्रकरण रायपुर के तेलीबांधा थाने में दर्ज अपराध से जुड़ा है। यहां अपराध क्रमांक 403/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। पुलिस इस मामले में फरार चल रहे आरोपी शोएब ढेबर की तलाश कर रही है।

दबिश से पहले फरार हुआ आरोपी

पुलिस टीम ने शोएब ढेबर को पकड़ने के लिए कई स्तरों पर योजना बनाई थी। लेकिन कार्रवाई से पहले ही आरोपी को पुलिस की गतिविधियों की भनक लग गई। खम्हारडीह इलाके में पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह वहां से निकल गया। इसके बाद विभाग के अंदर ही सूचनाएं लीक होने की आशंका गहराने लगी।

जांच में संदिग्ध मिली भूमिका

सूचना लीक होने के मामले की गोपनीय स्तर पर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान निरीक्षक विनीत दुबे की भूमिका संदिग्ध पाई गई। रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने इस संबंध में एक प्रतिवेदन भेजा। इसी रिपोर्ट के आधार पर बस्तर रेंज के आईजी बद्री नारायण मीणा ने निलंबन आदेश जारी किया।

नारायणपुर तय हुआ नया मुख्यालय

निलंबन की अवधि के दौरान विनीत दुबे का मुख्यालय बदल दिया गया है। अब उनका मुख्यालय रक्षित केंद्र नारायणपुर तय किया गया है। उन्हें बिना वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।

पहले भी सस्पेंड हुए दो आरक्षक

इस रंगदारी मामले में पुलिस विभाग की यह पहली बड़ी कार्रवाई नहीं है। इससे पहले एसीसीयू में पदस्थ दो आरक्षकों पर गाज गिर चुकी है। आरक्षक शिवम द्विवदी और राहुल सिंह गौतम को पहले ही निलंबित किया गया था। अब निरीक्षक स्तर के अधिकारी पर कार्रवाई होने से मामला और गंभीर हो गया है।

चारधाम यात्रा: श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड बढ़ोतरी, लेकिन मौतों का आंकड़ा भी 63% बढ़ा; 297 तीर्थयात्रियों की गई जान

दुनिया का सबसे प्रभावशाली मुसलमान कौन है? भारत के इस मौलाना को मिली जगह, देखें लिस्ट

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, भीषण मुठभेड़ में लश्कर का आतंकी लतीफ भट ढेर

मेरे प्यारे पापा, मेरी मां, कल सुबह 6 बजे मैं मर जाऊंगा, कौन थे दक्षिण भारत के भगत सिंह

राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- आर्थिक संकट की कगार पर भारत; बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल