डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे (सोर्स- सोशल मीडिया)
रायपुर

मायके की जमीन बेचकर 3 करोड़ लाने का दबाव! रायपुर डिप्टी कलेक्टर पति पर दहेज प्रताड़ना की एफआईआर

Raipur Deputy Collector Case : रायपुर में डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे के खिलाफ पत्नी ने दहेज प्रताड़ना और मारपीट का गंभीर मामला दर्ज कराया है।

ऐश्वर्या द्विवेदी

Highlights

  • डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे पर दहेज प्रताड़ना का गंभीर मामला दर्ज।

  • पत्नी पूजा ने लगाया मारपीट और मानसिक उत्पीड़न का सनसनीखेज आरोप।

  • शादी के अगले दिन से ही कम दहेज के लिए मिलने लगे ताने।

  • मायके की जमीन बेचकर करोड़ रुपये लाने का बनाया जा रहा था दबाव।

Raipur Deputy Collector Dowry Case : रायपुर में प्रशासनिक महकमे से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। राजधानी में पदस्थ एक अधिकारी पर गंभीर आरोप लगे हैं।

राजधानी रायपुर में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे के खिलाफ उनकी पत्नी पूजा बंजारे ने शिकायत दर्ज कराई है। पत्नी ने दहेज प्रताड़ना, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं।

महिला थाने में एफआईआर दर्ज

पत्नी की शिकायत के आधार पर रायपुर के महिला थाने में मामला दर्ज किया गया है। डिप्टी कलेक्टर और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

शिकायत के मुताबिक, पूजा बंजारे की शादी जुलाई 2024 में धमतरी निवासी मनोज बंजारे के साथ हुई थी। विवाह के दौरान मायके पक्ष ने अपनी क्षमता के मुताबिक जेवर और सामान दिया था। लेकिन आरोप है कि शादी के अगले दिन से ही कम दहेज लाने के ताने मिलने लगे।

करोड़ रुपये नकद लाने का दबाव

शिकायत में बताया गया कि पति के प्रशासनिक पद पर होने का हवाला दिया जाता था। कहा जाता था कि किसी संपन्न परिवार में विवाह होता तो करोड़ों रुपये और लग्जरी कार मिलती।

पूजा ने आरोप लगाया कि जनवरी 2025 में पति ने मायके की जमीन बेचने का दबाव बनाया। उनसे दो से तीन करोड़ रुपये नकद लाने के लिए कहा गया। इतनी बड़ी रकम न दे पाने पर उनके साथ मारपीट की गई। गर्भावस्था के दौरान भी उन्हें प्रताड़ना का सामना करना पड़ा।

मायके छोड़ने का आरोप

शिकायत में मई 2025 की घटना का भी जिक्र किया गया है। पूजा के मुताबिक प्री-मैच्योर डिलीवरी के बाद उन्हें नवजात बच्चे के साथ मायके छोड़ दिया गया। इसके बाद पति और ससुराल पक्ष ने बातचीत पूरी तरह बंद कर दी।

परिवार परामर्श केंद्र में समझौते की कोशिशें भी की गईं। लेकिन बात नहीं बनने पर महिला थाने का दरवाजा खटखटाया गया। अब पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। प्रशासनिक अधिकारी पर लगे इन आरोपों के बाद मामले पर सबकी नजर टिकी हुई है।

Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर नहीं तो और कहां होगा प्रदर्शन? दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, मंगलवार को सुनवाई

राहुल गांधी की याचिका में चौदह त्रुटि! कोर्ट ने 220 रुपये की कमी की ओर इशारा किया, आज भी कई याचिका पर सुनवाई

Weather Alert: दिल्ली-UP समेत 15 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

भारत-पाक सीमा पर लैंडमाइन धमाका! चार आतंकियों के उड़े चिथड़े, घुसपैठ की कोशिश के दौरान ब्लास्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी