छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल सोर्स- नवभारत लाइव
रायपुर

फार्मेसी काउंसिल में बड़ा फेरबदल, अश्विनी गुर्देकर हटे, नए रजिस्ट्रार ने संभाला पद, वित्तीय जांच की मांग

Pharmacy Council Registrar : काउंसिल के रजिस्ट्रार अश्विनी गुर्देकर को उनके पद से हटाकर सहायक संचालक (औषधि) डॉ. परमानंद वर्मा को रजिस्ट्रार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

रोहित कुमार बंछोर
  • HIGHLIGHTS

  • छत्तीसगढ़ फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार अश्विनी गुर्देकर पद से हटाए गए।

  • डॉ. परमानंद वर्मा को रजिस्ट्रार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

  • आम सभा की बैठक में गुर्देकर के कामकाज पर सदस्यों ने उठाए थे सवाल।

  • कार्यकाल के दौरान वित्तीय अनियमितताओं और पद के दुरुपयोग की हुई थी शिकायतें।

  • फार्मेसी काउंसिल के अध्यक्ष और पूर्व रजिस्ट्रार के वित्तीय निर्णयों की जांच की मांग उठी।

Chhattisgarh Pharmacy Council : छत्तीसगढ़ राज्य फार्मेसी काउंसिल में विवाद और शिकायतों के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। काउंसिल के रजिस्ट्रार अश्विनी गुर्देकर को उनके पद से हटाकर सहायक संचालक (औषधि) डॉ. परमानंद वर्मा को रजिस्ट्रार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। नए आदेश के बाद काउंसिल के प्रशासनिक कामकाज की जिम्मेदारी अब डॉ. परमानंद वर्मा संभालेंगे।

आम सभा की बैठक में उठे थे गंभीर सवाल

दरअसल बुधवार को छत्तीसगढ़ राज्य फार्मेसी काउंसिल की आम सभा की बैठक में रजिस्ट्रार अश्विनी गुर्देकर के कामकाज को लेकर सदस्यों ने सवाल उठाए थे। बैठक के दौरान उनके खिलाफ पक्षपात, तानाशाही और भ्रष्टाचार जैसे आरोप लगाए गए। सदस्यों ने काउंसिल के कामकाज और प्रशासनिक फैसलों को लेकर नाराजगी जाहिर की थी।

बैठक में विवाद बढ़ने के बीच अश्विनी गुर्देकर वहां से चले गए थे। इस घटनाक्रम को लेकर भी चर्चा हुई। हालांकि गुर्देकर ने अपनी सफाई में कहा था कि बैठक के दौरान काफी शोर-शराबा हो रहा था, जिसके कारण उनके सिर में दर्द होने लगा। उन्होंने इसकी सूचना समूह में देने के साथ ही अध्यक्ष को भी अवगत कराया था और इसके बाद बैठक से चले गए थे।

मार्च 2024 में मिला था अतिरिक्त प्रभार

जारी आदेश के अनुसार अश्विनी गुर्देकर को मार्च 2024 में उनके मूल दायित्वों के साथ छत्तीसगढ़ राज्य फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था। अब शासन ने तत्काल प्रभाव से उनसे यह जिम्मेदारी वापस ले ली है।

वहीं सहायक संचालक (औषधि) डॉ. परमानंद वर्मा को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ आगामी आदेश तक छत्तीसगढ़ राज्य फार्मेसी काउंसिल के रजिस्ट्रार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

वित्तीय निर्णयों और शिकायतों को लेकर उठ रहे सवाल

अश्विनी गुर्देकर के कार्यकाल को लेकर पद के दुरुपयोग, वित्तीय अनियमितताओं और शैक्षणिक डिग्री से जुड़े सवाल उठाए गए थे। इन विषयों को लेकर शिकायतें भी किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

रजिस्ट्रार को हटाए जाने के बाद अब काउंसिल के अध्यक्ष और पूर्व रजिस्ट्रार के कार्यकाल में लिए गए वित्तीय निर्णयों की जांच की मांग भी उठ रही है। काउंसिल के खर्चों, वित्तीय स्वीकृतियों और प्रशासनिक फैसलों की जांच कर पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की जा रही है।

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

Kal Ka Mausam: 28 नवंबर को बदलेगा मौसम का मिजाज, कहीं बारिश तो कहीं कोहरे का अलर्ट

Explainer: सिर्फ आरक्षण नहीं, सीटों और खर्च का भी बड़ा हिसाब; महिला आरक्षण कानून पर बहस के बीच असली आंकड़े

परिसीमन बिल पर शरद पवार गुट का बड़ा फैसला, समर्थन करेगा NCP (SP); जितेंद्र आव्हाड ने दी जानकारी

कार्तिगई दीपम विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, अधिकारियों को अवमानना नोटिस; CRPF संभालेगी सुरक्षा