पुष्पा स्टाइल में सौरभ चंद्राकर का पोज (सोर्स - नवभारत लाइव)
रायपुर

महादेव सट्टा: पुष्पा स्टाइल में सौरभ चंद्राकर का पोज, दिल्ली कोर्ट में चल रही कानूनी जंग, CBI ने मांगी रिमांड

Saurabh Chandrakar In Delhi Court: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सट्टा किंग सौरभ चंद्राकर को पेश किया गया। CBI ने उसकी ट्रांजिट रिमांड मांगी है। इस दौरान बचाव पक्ष और CBI के बीच तीखी बहस हुई।

जयदास मानिकपुरी, चंदू निर्मलकर

Highlights

  • दिल्ली कोर्ट में लंच के बाद आगे बढ़ेगी सुनवाई।

  • केंद्रीय जांच ब्यूरो ने मांगी ट्रांजिट रिमांड।

  • बचाव पक्ष और CBI के बीच तीखी कानूनी बहस।

  • दिल्ली में पुष्पा स्टाइल में पोज मारते दिखे सौरभ।

Mahadev Satta Promoter Saurabh Chandrakar Pushpa Style: महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को सोमवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने कोर्ट से उसकी ट्रांजिट रिमांड मांगी है। सुनवाई लंच के बाद दोपहर 2:30 बजे आगे बढ़ेगी। इस दौरान जांच एजेंसी ने उसके पास से कथित तौर पर इस्तेमाल किया गया फर्जी पासपोर्ट भी जब्त किया है।

कोर्ट में सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी को लेकर बचाव पक्ष और CBI के बीच तीखी कानूनी बहस हुई। बचाव पक्ष ने गिरफ्तारी की वैधता पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत सरकार की ओर से ओमान को पहले केवल मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े कानून के तहत कार्रवाई की जानकारी दी गई थी। ऐसे में CBI की गिरफ्तारी के आधार पर सवाल खड़े किए गए।

सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी नए आदेश के तहत

CBI ने जवाब में कहा कि बचाव पक्ष जिस आदेश का हवाला दे रहा है, वह पुराना आदेश है। एजेंसी के मुताबिक, सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी नए आदेश के तहत हुई है, जिसमें किसी विशेष जांच एजेंसी का उल्लेख नहीं है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई लंच के बाद निर्धारित की।

भिलाई से ताल्लुक रखने वाले सौरभ चंद्राकर का नाम महादेव ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के प्रमुख आरोपियों में शामिल रहा है। जांच एजेंसियों के अनुसार, छोटे स्तर से शुरू हुआ कथित सट्टा कारोबार समय के साथ अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क में बदल गया और दुबई सहित विदेशों से इसके संचालन के आरोप सामने आए।

देशभर में कई FIR दर्ज

ED पहले ही आरोप लगा चुकी है कि सट्टेबाजी से जुड़ी रकम को हवाला समेत विभिन्न माध्यमों से इधर-उधर किया गया। यूएई में हुई सौरभ चंद्राकर की भव्य शादी में करोड़ों रुपये खर्च होने, निजी जेट और बड़े इवेंट मैनेजमेंट खर्चों की भी जांच एजेंसियां पड़ताल कर चुकी हैं।

महादेव ऐप मामले में देशभर में कई FIR दर्ज हैं और बड़ी संख्या में आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। ऐसे में सौरभ चंद्राकर की पेशी और CBI की ट्रांजिट रिमांड की मांग को जांच के लिहाज से बड़ा घटनाक्रम माना जा रहा है। अब सबकी नजरें कोर्ट के अगले आदेश पर टिकी हैं।

वीडियो में दिखा सौरभ का पुष्पा स्टाइल

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप किंग सौरभ चंद्राकर को बीती रात ओमान से भारत लाया गया। इस दौरान उनका पुष्पा स्टाइल वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि महादेव सट्टा किंग सौरभ के चेहरे में गिरफ्तारी को लेकर किसी तरह का तनाव नजर नहीं आया है। इधर सौरभ की गिरफ्तारी से छत्तीसगढ़ की राजनीतिक हलचल तेज हो गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत अन्य नेताओं के बयान भी सामने आने शुरू हो गए हैं।

ग्रामीण रोजगार योजना: शिकायतों के निपटारे की समयसीमा तय, 15 दिन में करना होगा समाधान

BJP की पद यात्रा में बरसे अमित शाह, बोले तेलंगाना से कांग्रेस को उखाड़ फेंकना है

Cyclone का नाम कैसे पड़ता है, जानें मुरासु का नाम किस देश ने रखा और क्यों ?

ना सुप्रिया सुले बोलीं, ना ही संजय राउत... राहुल गांधी हमेशा करते हैं महाराष्ट्र की उपेक्षा, नवनाथ बन का हमला

700% किराया बढ़ने की दलील पर सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- मत करिए हवाई यात्रा