IPS अंकिता शर्मा (सोर्स: सोशल मीडिया)
रायपुर

साड़ी पहन AK-47 चलाना IPS अंकिता शर्मा को पड़ा भारी, IG अजय यादव ने भेजा नोटिस

IPS Ankita Sharma: दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजन के दौरान साड़ी पहन AK-47 लिए कई राउंड फायरिंग करने के मामले में IPS अंकिता शर्मा को नोटिस जारी हुआ है।

चंदू निर्मलकर

Highlights

  • राजनांदगांव एसपी अंकिता शर्मा को नोटिस जारी।

  • साड़ी पहन AK-47 चलाने का वायरल हुआ था वीडियो।

  • फायरिंग और निर्धारित सुरक्षा नियमों की अनदेखी के आरोप।

  • नोटिस के जरिए तीन दिन के भीतर मांगा जवाब।

Chhattisgarh IPS Ankita Sharma Notice: साड़ी पहन AK-47 चलाना IPS अंकिता शर्मा को भारी पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद अब नोटिस जारी हुआ है। बता दें कि दशहरा पर्व पर शस्त्र पूजन के दौरान एसपी अंकिता शर्मा ने एके-47 लिए कई राउंड फायरिंग की। फायरिंग और निर्धारित सुरक्षा नियमों की अनदेखी को लेकर पूर्व जनरल समेत कई लोगों ने सोशल मीडिया पर आपत्ति जताई थी। अब इस पूरे मामले में छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने संज्ञान लेते हुए आईपीएस अंकिता शर्मा को नोटिस जारी किया है। साथ ही बिना सुरक्षा के फायरिंग पर तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा है।

आईजी अजय यादव का आया बयान

नोटिस पर राजनांदगांव रेंज आईजी अजय यादव ने कहा कि एसपी राजनांदगांव अंकिता शर्मा द्वारा हर्ष फायरिंग की गई थी। इस पर पुलिस मुख्यालय ने जो सुरक्षा नियमों की अनदेखी एवं सोशल मीडिया पर नकारात्मक टिप्पणियां हुई। पीएचक्यू ने इसे पुलिस की गरिमा के अनुकूल ना पाते हुए पुलिस अधीक्षक का स्पष्टीकरण चाहा है, उसे आईजी के माध्यम से भेजा जाना है।

पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने उठाए सवाल

फायरिंग को लेकर भारतीय सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने हथियारों को संभालने के तरीके पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को गैर-जिम्मेदाराना बताते हुए कहा कि हथियारों के इस्तेमाल में सुरक्षा के बुनियादी नियमों की अनदेखी खतरनाक बताया था।

ढिल्लों ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा कि वीडियो में हथियार को बेहद असुरक्षित तरीके से संभालते हुए देखा जा सकता है। उनके मुताबिक, लोडेड हथियार को अलग-अलग दिशाओं में घुमाना, आसपास मौजूद लोगों की सुरक्षा को जोखिम में डालना और बुनियादी वेपन हैंडलिंग ड्रिल का पालन नहीं करना गंभीर चिंताएं हैं। उन्होंने ऐसे मामलों में अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात भी कही थी।

कौन हैं IPS अंकिता शर्मा?

अंकिता शर्मा छत्तीसगढ़ कैडर की 2018 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। वह अपनी पुलिस सेवा, कानून-व्यवस्था से जुड़ी जिम्मेदारियों और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में काम करने के अनुभव के कारण चर्चा में रही हैं। वर्तमान में वह राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक के रूप में जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

पुलिस सेवा में आने के लिए उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा पास की थी। राष्ट्रीय स्तर की इस कठिन परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए उन्होंने लगातार प्रयास किए। उनकी कहानी इस बात का उदाहरण है कि असफलताओं के बाद भी लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत से सफलता हासिल की जा सकती है।

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार

त्रिपुरा में युवक के साथ बदतमीजी पर बवाल, स्टूडेंट्स फोरम ने की FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

भारत बनेगा ग्लोबल केमिकल्स हब: केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और सीएम फडणवीस ने की 'इंडिया केम 2026' की शुरुआत

तिरंगे की तस्वीर से आपत्ति! रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाने का आदेश, जानें क्या है पूरा विवाद

मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं... राहुल गांधी विदेश यात्रा से जुड़े सवाल पर भड़के शशि थरूर, दिया दो टूक जवाब