एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल (सोर्स- सोशल मीडिया)
रायपुर

क्लास रूम में ही छात्र की काट दी चोटी! गोबरा नवापारा में 1 साल बाद प्राचार्य के खिलाफ FIR दर्ज

Student Hair Cutting Case: गोबरा नवापारा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अनुशासन के नाम पर चौथी क्लास के छात्र की चोटी काट दी। 1 साल बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है।

चंदू निर्मलकर

Highlights

  • चिकित्सकीय रिपोर्ट में मानसिक परेशानी का जिक्र।

  • 15 अक्टूबर 2025 की घटना।

  • परिजनों ने दूसरे स्कूल में कराया दाखिला।

  • स्कूल जाने से डरने लगा था छात्र।

Student Hair Cutting Case In Gobara Nawapara: छत्तीसगढ़ के गोबरा नवापारा क्षेत्र के ग्राम पटेवा स्थित एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में अनुशासन के नाम पर चौथी कक्षा के छात्र की चोटी काटने के मामले में प्राचार्य पल्लवी मरार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद बच्चे के मानसिक स्वास्थ्य और स्कूल में बच्चों के साथ किए जाने वाले व्यवहार को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

चोटी काटने के बाद स्कूल जाने से डरने लगा बच्चा

शिकायत के अनुसार, 15 अक्टूबर 2025 को स्कूल में छात्र की चोटी कैंची से काट दी गई थी। घटना के बाद छात्र स्कूल जाने से डरने लगी और उसकी उपस्थिति भी अनियमित हो गई। परिजनों ने उसकी स्थिति को देखते हुए अप्रैल 2026 में दूसरे स्कूल में दाखिला करा दिया।

चिकित्सकीय रिपोर्ट में मानसिक परेशानी का उल्लेख

धन्वंतरी अस्पताल, रायपुर की 5 जून की चिकित्सकीय रिपोर्ट में बच्चे को नींद संबंधी परेशानी, चिड़चिड़ापन और स्कूल जाने से डर लगने जैसी समस्याओं का उल्लेख किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग की जांच टीम ने छात्र, उसके परिजनों, प्राचार्य और संबंधित शिक्षकों के बयान दर्ज किए।

एकेडमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल

शिक्षक पर भी लगाया था आरोप

जांच के दौरान छात्र ने गणित के शिक्षक अजय कुमार देवांगन पर होमवर्क अधूरा होने के कारण कान मरोड़ने का आरोप लगाया। हालांकि, शिक्षक ने इस आरोप से इनकार किया है। शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। एफआईआर दर्ज होने का अर्थ आरोपों का साबित होना नहीं है। प्राचार्य के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।

चक्रवाती तूफान मचा सकता तबाही, आंध्र प्रदेश से छत्तीसगढ़ तक भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने सतर्क रहने की दी सलाह

खरगे के मोदी का बाप भी जाएगा बयान पर भड़के अमित शाह, कहा- राहुल के नेतृत्व में रोज अभद्रता हो रही

कर्नाटक स्टिंग विवाद: CM डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच बढ़ा टकराव, कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज

पटना में कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, खरगे ने मोदी को लेकर दिया विवादित बयान, देखें VIDEO

अनंत सिंह की RJD में एंट्री होगी? छोटे सरकार पर तेजस्वी करेंगे फैसला, बिहार में सियासी हलचल तेज