छत्तीसगढ़ में दिवाली की छुट्टी  (सोर्स सोशल मीडिया)
रायपुर

छत्तीसगढ़ में बढ़ी दिवाली की छुट्टी, अब इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दी जानकारी

Chhattisgarh School Holiday: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दिवाली की छुट्टी में एक दिन और बढ़ा दी है। मंत्री ने आज इसकी जानकारी दी। अब 11 नवंबर तक स्कूलों में छुट्टी रहेगी।

चंदू निर्मलकर

Highlights

  • सरकार ने दिवाली की छुट्टी एक और बढ़ाई।

  • शिक्षा मंत्री बोले- मांगों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया।

  • अब 11 नवंबर तक स्कूलों में रहेगी छुट्टी।

  • पहले जारी हुआ था 15 दिनों के अवकाश का कैलेंडर।

Diwali Holidays extended in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश में दीपावली की छुट्टियां एक दिन और बढ़ा दी गई हैं। अब 10 नवंबर के बजाय 11 नवंबर तक स्कूलों में छुट्टी रहेगी। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने इसकी घोषणा की है। इस फैसले से विद्यार्थियों को दीपावली के मौके पर एक दिन की अतिरिक्त छुट्टी मिलेगी।

पहले घोषित किए गए थे 15 दिनों के अवकाश

इससे पहले स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की घोषणा की थी। विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, तीनों अवसरों पर पांच-पांच दिन की छुट्टियां निर्धारित की गई थीं। इस तरह कुल 15 दिनों के अवकाश का कैलेंडर जारी किया गया था।

दशहरा और शीतकालीन छुट्टियों का शेड्यूल

स्कूल शिक्षा विभाग के 21 सितंबर को जारी आदेश के अनुसार, दशहरा अवकाश 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक निर्धारित किया गया था। वहीं, दीपावली की छुट्टी पहले 6 नवंबर से 10 नवंबर तक तय थी, जिसे अब बढ़ाकर 11 नवंबर तक कर दिया गया है।

शीतकालीन अवकाश

इसके अलावा, शीतकालीन अवकाश 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक रहेगा। इस तरह दीपावली की छुट्टी बढ़ने से विद्यार्थियों को पहले घोषित कैलेंडर के मुकाबले एक दिन का अतिरिक्त अवकाश मिलेगा। शिक्षा मंत्री की घोषणा के बाद अब स्कूलों में दीपावली की छुट्टियां 11 नवंबर तक रहेंगी।

Delhi Protest Live: अभिजीत दिपके ने कहा दिल्ली भारत-पाकिस्तान बॉर्डर की तरह हो गई है

Exclusive: CBI जांच के बीच राज्यपाल कैसे? गुरदीप सप्पल ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर उठाए सवाल

भारत में रहने के लिए कब और कैसे ले सकते हैं OCI Card, जानें नियम और हासिल करने का तरीका

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का CEC को नोटिस, बिना नाम लिए राहुल गांधी को फटकार

चुनाव आयोग के खिलाफ रण में सीएम विजय सेना की एंट्री! चेन्नई में इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल हुए