रायपुर छत्तीसगढ़ मतदाता सूची सोर्स— नवभारत लाइव
रायपुर

छत्तीसगढ़ में SIR के बाद बदली मतदाता सूची की तस्वीर, फरवरी के मुकाबले 2.85 लाख नाम बढ़े

SIR Chhattisgarh : निर्वाचन आयोग की ओर से 12 नवंबर को जारी प्रारूप मतदाता सूची के आंकड़ों के अनुसार, फरवरी 2026 की सूची के मुकाबले प्रदेश में 2 लाख 85 हजार 854 मतदाता बढ़े हैं।

जयदास मानिकपुरी, रोहित कुमार बंछोर

HIGHLIGHTS

  • SIR के बाद छत्तीसगढ़ में 2.85 लाख मतदाता बढ़े।

  • नवंबर की प्रारूप सूची में 1.90 करोड़ मतदाता दर्ज।

  • फरवरी 2026 में 1.87 करोड़ मतदाता थे।

  • SIR के दौरान करीब 25 लाख नाम हटाए गए थे।

  • दावे-आपत्तियों के बाद जारी होगी अंतिम सूची।

Raipur, Chhattisgarh Voter List : छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद मतदाताओं की संख्या में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। निर्वाचन आयोग की ओर से 12 नवंबर को जारी प्रारूप मतदाता सूची के आंकड़ों के अनुसार, फरवरी 2026 की सूची के मुकाबले प्रदेश में 2 लाख 85 हजार 854 मतदाता बढ़े हैं। इससे पहले SIR के दौरान बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने के बाद अब नए पंजीयन और छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जुड़ने से संख्या में इजाफा हुआ है।

फरवरी 2026 में प्रकाशित मतदाता सूची में छत्तीसगढ़ में कुल 1 करोड़ 87 लाख 30 हजार 914 मतदाता दर्ज थे। वहीं, 12 नवंबर को जारी प्रारूप सूची में यह संख्या बढ़कर 1 करोड़ 90 लाख 16 हजार 768 हो गई है। इस तरह कुछ महीनों के भीतर मतदाता सूची में करीब 2.86 लाख नाम बढ़े हैं।

SIR में हटाए गए थे करीब 25 लाख नाम

छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई थी। उस समय प्रदेश की मतदाता सूची में कुल 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 मतदाता पंजीकृत थे। निर्वाचन आयोग ने करीब चार महीने तक चरणबद्ध तरीके से सत्यापन, दावे और आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी करने के बाद फरवरी 2026 में संशोधित मतदाता सूची प्रकाशित की थी।

इस पुनरीक्षण के दौरान कुल 24 लाख 99 हजार 823 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए थे। इनमें मृत मतदाता, दूसरे स्थानों पर जा चुके लोग और एक से अधिक स्थानों पर दर्ज नाम शामिल थे। इस व्यापक प्रक्रिया के बाद प्रदेश की मतदाता संख्या में बड़ी कमी आई थी।

नए पंजीयन से फिर बढ़ी मतदाताओं की संख्या

SIR के बाद निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने और पुनरीक्षण के दौरान छूट गए पात्र नागरिकों के पंजीयन की प्रक्रिया जारी रखी। इसी का असर नवंबर में जारी प्रारूप सूची में दिखाई दे रहा है। फरवरी की तुलना में अब प्रदेश में 2.85 लाख से अधिक मतदाता बढ़ चुके हैं।

दावे-आपत्तियों के बाद आएगी अंतिम सूची

निर्वाचन आयोग की ओर से 12 नवंबर को जारी आंकड़े फिलहाल प्रारूप मतदाता सूची के हैं। इस सूची पर निर्धारित अवधि में दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इसके बाद प्राप्त आवेदनों की जांच, नामों में सुधार और जरूरी संशोधन किए जाएंगे।

इन सभी प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। ऐसे में अंतिम सूची में मतदाताओं की संख्या में और बदलाव हो सकता है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि SIR के बाद प्रदेश के कितने पात्र मतदाता अंतिम सूची में शामिल होते हैं।

क्या है 'बारोंग तागालोग', जिसे पहनकर राष्ट्रपति मार्कोस के रात्रिभोज में पहुंचे पीएम मोदी?

कानपुर से दिल्ली के लिए नई ट्रेन शुरू, अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी; इन शहरों को भी मिलेगा फायदा

राम मोहन नायडू शक के घेरे में? अजित पवार मामले को लेकर रोहित पवार ने केंद्र और राज्य सरकार को घेरा

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में पहुंचे BJP नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज

Kal Ka Mausam: 17 नवंबर को देश के कई हिस्सों में बदलेगा मौसम, कोहरे और भारी बारिश का अलर्ट