मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक (सोर्स- सोशल मीडिया)
रायपुर

Chhattisgarh Cabinet Meeting Live: मुख्यमंत्री निवास में साय कैबिनेट की अहम बैठक शुरू

Chhattisgarh Cabinet Meeting Live Updates: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवासी में शुरू हो गई है।

चंदू निर्मलकर

Chhattisgarh Sai Cabinet Meeting Live Updates: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवासी में यह बैठक चल रही है। इस बैठक में धान खरीदी की नीति पर मुहर लगेगी। इसमें धान खरीदी केंद्रों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही प्रति क्विंटल धान की खरीदी और प्रति क्विंटल धान की कीमत भी इसी नीति के तहत तय होगी। मुख्यमंत्री ने 15 नवंबर से धान खरीदी की तारीख का ऐलान किया है।

DA एवं महंगाई राहत स्वीकृत करने की मांग, प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा के नेतृत्व में उपमुख्यमंत्री अरुण साव से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों एवं पेंशनरों को 1 जनवरी 2026 की देय तिथि से 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) एवं महंगाई राहत (DR) स्वीकृत करने का आग्रह किया।

फैसलों पर टिकी कर्मचारियों की निगाहें

दीपावली से पहले होने वाली इस कैबिनेट बैठक में लाखों कर्मचारियों की निगाह टिकी हुई है। उन्हें उम्मीद है कि कैबिनेट में कर्मचारी के हितों से जुड़े बड़े निर्णय हो सकते हैं। इसके अलावा कैबिनेट में जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी फैसले होने की संभावना है। बता दें कि राज्य के कर्मचारी केंद्र सरकार के समान डीए की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा कर्मचारी संघों की कई मांगें भी शासन स्तर पर लंबित हैं।

राज्योत्सव की तैयारियों पर भी चर्चा

धान की खरीदी 31 जनवरी 2027 तक चलेगी। कैबिनेट में 1 नवंबर से शुरू होने वाले राज्योत्सव की तैयारियों पर भी चर्चा होगी। इसके उद्घाटन सत्र, राज्य अलंकरण समारोह और समापन समारोह की रूपरेखा तय हो सकती है। बता दें कि इससे पहले कैबिनेट की बैठक 11 अक्टूबर को हुई थी। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी के सरकार के मुखिया के रूप में निरंतर 25 वर्ष पूर्ण होने पर अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी