छत्तीसगढ़ परीक्षा शेड्यूल सोर्स- नवभारत लाइव
रायपुर

छत्तीसगढ़ में 12वीं बोर्ड और JEE Main की तारीखों में टकराव, छात्रों की बढ़ी मुश्किलें

Chhattisgarh Examination Schedule : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा और राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के सेशन-2 का कार्यक्रम लगभग एक ही अवधि में निर्धारित किया है।

रोहित कुमार बंछोर

HIGHLIGHTS

  • 12वीं बोर्ड और JEE Main की परीक्षाओं की तारीखों में टकराव।

  • 12वीं बोर्ड परीक्षा 12 मार्च से 8 अप्रैल तक आयोजित होगी।

  • JEE Main सेशन-2 की परीक्षा 2 से 7 अप्रैल के बीच होगी।

  • परीक्षा की तारीखों को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों की चिंता बढ़ी।

Chhattisgarh Raipur Examination Schedule : इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश का सपना देख रहे छत्तीसगढ़ के हजारों विद्यार्थियों के सामने अप्रैल 2027 में बड़ी चुनौती खड़ी हो सकती है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की 12वीं बोर्ड परीक्षा और राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main 2027 के सेशन-2 का कार्यक्रम लगभग एक ही अवधि में निर्धारित किया गया है। दोनों परीक्षाओं की तारीखों में ओवरलैप होने से विद्यार्थियों और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के अनुसार JEE Main 2027 सेशन-2 की परीक्षा 2 से 7 अप्रैल के बीच आयोजित होगी। वहीं छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 12वीं बोर्ड परीक्षा 12 मार्च से शुरू होकर 8 अप्रैल तक चलेगी। इस तरह अप्रैल के पहले सप्ताह में दोनों परीक्षाओं का आयोजन एक साथ होगा।

3 से 7 अप्रैल के बीच कई विषयों की परीक्षा

बोर्ड की जारी समय-सारणी के अनुसार 3 अप्रैल को इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि विज्ञान के तत्व एवं गणित सहित अन्य विषयों के पेपर होंगे। वहीं 5 अप्रैल को भूगोल और भौतिक शास्त्र, 6 अप्रैल को विभिन्न व्यावसायिक विषयों और 7 अप्रैल को क्षेत्रीय भाषाओं की परीक्षाएं निर्धारित हैं।

इसी अवधि में JEE Main सेशन-2 का आयोजन होने के कारण उन विद्यार्थियों के सामने परीक्षा टकराव की स्थिति बन सकती है, जिन्हें बोर्ड परीक्षा और JEE Main की तारीख एक ही दिन आवंटित होती है।

बोर्ड और JEE की तैयारी के बीच बढ़ेगी चुनौती

विद्यार्थियों की चिंता केवल परीक्षा की तारीखों तक सीमित नहीं है। JEE Main जैसी प्रतिस्पर्धी परीक्षा के लिए नियमित अभ्यास, मॉक टेस्ट और रिवीजन जरूरी होता है। दूसरी ओर 12वीं बोर्ड में अच्छे अंक हासिल करना भी उच्च शिक्षा और प्रवेश प्रक्रिया के लिहाज से महत्वपूर्ण है। ऐसे में दोनों परीक्षाओं की तैयारी के बीच तालमेल बैठाना विद्यार्थियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है।

NTA और माध्यमिक शिक्षा मंडल से समन्वय की उम्मीद

अब विद्यार्थियों और अभिभावकों की नजर NTA की ओर से जारी होने वाली विस्तृत परीक्षा जानकारी और एडमिट कार्ड पर है। व्यक्तिगत JEE परीक्षा की तारीख आवंटित होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि किन विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा से सीधा टकराव हो रहा है।

विद्यार्थियों की मांग है कि NTA और छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल आपसी समन्वय के साथ ऐसी व्यवस्था करें, जिससे किसी छात्र को बोर्ड परीक्षा या इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में से किसी एक को छोड़ने की नौबत न आए।

26/11 की बरसी पर हैदराबाद को दहलाने की साजिश, लतीफ भट की मौत का बदला लेने की धमकी; हाई अलर्ट पर पुलिस

NEET पेपर लीक में बड़ा एक्शन, NTA के 3 विशेषज्ञों समेत 14 आरोपियों पर आरोप तय; 25 नवंबर से ट्रायल

Kal Ka Mausam: दिल्ली में बढ़ेगी ठिठुरन, 10 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; UP-बिहार समेत कई राज्यों में IMD का अलर्ट

400 गाड़ियों का काफिला, 1000 किलो लड्डू और 33 फूड स्टॉल… फिर भी अनंत सिंह के बेटी के तिलक में कम पड़ गया खाना!

राहुल गांधी के इजरायल पर बयान से असहमत हुए तुषार गांधी, बोले- नरसंहार से बड़े नहीं हो सकते रणनीतिक हित