बीजेपी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी  (सोर्स सोशल मीडिया)
रायपुर

25 अक्टूबर को रायपुर आ रही स्मृति ईरानी, दो दिनों तक चलेगा BJP की मैराथन बैठकें, बढ़ेगा सियासी हलचल​

Smriti Irani Raipur Visit: बीजेपी की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचेंगी। उनके प्रवास के दौरान लगातार दो दिनों तक मैराथन बैठकों का दौर चलेगा।

जयदास मानिकपुरी, चंदू निर्मलकर

Highlights

  • बीजेपी प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी का छत्तीसगढ़ दौरा।

  • दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचेंगी स्मृति ईरानी।

  • प्रदेश सरकार के कामकाज और रणनिति पर होगी चर्चा।

  • नेताओं से फीडबैक लेने की तैयारी।

BJP State in Charge Smriti Irani Raipur Visit: छत्तीसगढ़ की सियासत में 25 अक्टूबर से भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक स्तर पर हलचल तेज होने के संकेत हैं। बीजेपी की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचेंगी। उनके प्रवास के दौरान राजधानी स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में लगातार दो दिनों तक मैराथन बैठकों का दौर चलेगा। इन बैठकों में प्रदेश सरकार के कामकाज, संगठन की गतिविधियों और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर चर्चा होने की संभावना है।

संगठन और सरकार के बीच समन्वय पर हो सकता ​है विचार

इस दौरे को पार्टी के संगठनात्मक लिहाज से अहम माना जा रहा है। बैठकों में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा सहित प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद और विधायक शामिल होंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में संगठन और सरकार के बीच समन्वय, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श हो सकता है।

अनुभवी नेताओं से वन-टू-वन चर्चा

दौरे की एक अहम कड़ी पुराने और अनुभवी नेताओं के साथ प्रस्तावित वन-टू-वन चर्चा भी हो सकती है। इसके जरिए प्रदेश में संगठन की मौजूदा स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और राजनीतिक चुनौतियों को लेकर अलग-अलग नेताओं से फीडबैक लेने की तैयारी है। हालांकि, इन व्यक्तिगत बैठकों का अंतिम कार्यक्रम और एजेंडा सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

स्मृति ईरानी के इस प्रवास के दौरान पार्टी संगठन में नई जिम्मेदारियां सौंपने को लेकर भी मंथन होने की संभावना जताई जा रही है। संगठन के विभिन्न स्तरों पर जिम्मेदारियों के बंटवारे, आगामी कार्यक्रमों के संचालन और नेताओं की भूमिका जैसे विषय चर्चा के केंद्र में रह सकते हैं। हालांकि किसी बड़े फेरबदल या नियुक्ति को लेकर फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

फैसलों पर रहेगी राजनीतिक गलियारों की नजर

लगातार दो दिनों तक चलने वाली इन बैठकों को केवल औपचारिक समीक्षा के तौर पर नहीं बल्कि प्रदेश में पार्टी की आगे की रणनीति तय करने के अवसर के रूप में भी देखा जा रहा है। सरकार और संगठन के प्रमुख चेहरों की एक साथ मौजूदगी के बीच लिए जाने वाले फैसलों पर राजनीतिक गलियारों की नजर रहेगी।

अब सबकी निगाहें 25 अक्टूबर को होने वाले स्मृति ईरानी के रायपुर आगमन और उसके बाद कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होने वाली बैठकों पर टिकी हैं। इन बैठकों से निकलने वाले संकेत आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ बीजेपी की राजनीतिक और संगठनात्मक दिशा को लेकर महत्वपूर्ण हो सकते हैं।

आखिर मन में छुपी बात होठों पर आ ही गई! CM फडणवीस ने प्रशांत भूषण की टिप्पणी को लेकर विपक्ष पर बोला हमला

Meerut Murder Case: पति की हत्या के बाद रची सांप वाली साजिश, पत्नी और बॉयफ्रेंड को फांसी की सजा

CJP Tiranga March Live: अभिजीत दिपके के घर पहुंची दिल्ली पुलिस ने थमाया नोटिस, CJP नेता ने भी दिया जवाब

हम सत्ता बदल देंगे, राजनाथ सिंह के बयान पर विपक्ष का पलटवार, बोले- हम देश की दूसरी आजादी की लड़ाई लड़ रहे

सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ाने रद्द, एयर इंडिया और इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी, यात्रियों को मिलेगा रिफंड?