छत्तीसगढ़ धरमजयगढ़ में स्मृति ईरानी (सोर्स-नवभारत लाइव)
रायगढ़

स्मृति ईरानी के धरमजयगढ़ आगमन पर दिखा उत्साह, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया स्वागत

Chhattisgarh Bjp Prabhari : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी स्मृति ईरानी और सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभु का धरमजयगढ़ आगमन पर आत्मीय स्वागत किया।

चंदू निर्मलकर

HIGHLIGHTS

  • छत्तीसगढ़ प्रभारी स्मृति ईरानी पहुंची धरमजयगढ़।

  • वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया भव्य स्वागत।

  • मंत्री ने इन पलों को अपने एक्स अकाउंट में किया साझा।

  • दोनों वरिष्ठ नेताओं के आगमन पर कार्यकर्ताओं में था उत्साह।

Smriti Irani in Dharamjaigarh Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी स्मृति ईरानी और सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभु का धरमजयगढ़ आगमन पर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। मंत्री ओपी चौधरी ने हेलीपैड पर दोनों नेताओं का स्वागत किया।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अपने आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट पर पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि छत्तीसगढ़ के धरमजयगढ़ में आगमन के शुभ अवसर पर उन्होंने हेलीपैड पर भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी स्मृति ईरानी और सह-प्रभारी सिद्धार्थ शंभु का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया।

इस दौरान दोनों वरिष्ठ भाजपा नेताओं के आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा। मंत्री ओपी चौधरी ने अपने संदेश के माध्यम से दोनों नेताओं के प्रति सम्मान और आत्मीयता व्यक्त की।

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, गोलीबारी में तीन जवान घायल

भारतीय सेना में डॉक्टर बनने का मौका, आवेदन शुरू; जानें कौन और कैसे करें अप्लाई

प्लेन हाईजैक होने के बाद यात्रियों को सबसे पहले क्या करना चाहिए, ये ऑपशन्स हैं बेस्ट

Kolkata Flight Hijack: एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, पायलट ने 'हाईजैक' का मैसेज भेजा