अधीन मोहले की सड़क हादसे में मौत (सोर्स सोशल मीडिया)
मुंगेली

छत्तीसगढ़ के BJP विधायक के भाई समेत तीन की हादसे में मौत, तेज रफ्तार पिकअप ने कुचला

Mungeli Road Accident: मार्निंग वॉक पर निकले बीजेपी के पूर्व मंत्री और विधायक के भाई समेत तीन को एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौत हो गई।

चंदू निर्मलकर

Highlights

  • हादसा जरहागांव थाना क्षेत्र के दशरंगपुर गांव में हुआ।

  • तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आने से तीनों की मौत।

  • सुबह की सैर पर निकले थे तीनों।

  • मुंगेली पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुटी।

Chhattisgarh BJP MLA Brother Dies in Road Accident: छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई अधीन मोहले समेत तीन की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों मार्निंग वॉक पर निकले थे इस दौरान एक तेज रफ्तार पिकअपन ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां तीनों की मौत हो गई। पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।

मार्निंग वॉक पर निकले थे तीनों

जानकारी के अनुसार हादसा जरहागांव थाना क्षेत्र के दशरंगपुर गांव में हुआ। पुलिस ने बताया कि दशरंगपुर क्षेत्र में बिलासपुर-मुंगेली मुख्य मार्ग पर सुबह-सवेरे मॉर्निंग वॉक (टहलने) के लिए निकले तीन ग्रामीणों को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में पूर्व मंत्री एवं मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई अधीन मोहले सहित तीन लोगों की मौके पर ही स्थिति गंभीर हो गई और बाद में उनकी जान चली गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और शोक की लहर दौड़ गई है।

विधायक अनान-फानन में पहुंचे अस्पताल

इस हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान अधीन मोहले निवासी आवासपारा दशरंगपुर, बल्लू बघेल पिता तिजऊ राम और गंगा राम निवासी रेहुंटा के रूप में हुई है। अपने भाई अधीन मोहले समेत तीन लोगों की मौत की खबर मिलते ही विधायक पुन्नूलाल मोहले जिला अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद उन्होंने तीनों मृतकों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विधायक के समर्थकों के साथ भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी जिला अस्पताल पहुंचने लगे।

खंगाले जा रहे सीसीटीवी

घटना के संबंध में जरहागांव पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ फरार वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है। इसके अलावा, यह हादसा किन परिस्थितियों में और कैसे हुआ, इसकी भी गहराई से जाँच की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र के लोगों की निगाहें पुलिस की कार्रवाई और फरार चालक की जल्द गिरफ्तारी पर टिकी हुई हैं।

गृह ग्राम में होगा अंतिम संस्कार

विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई अधीन मोहले का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम दशरंगपुर में किया जाएगा। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों और परिचितों में शोक व्याप्त है। तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से हुए इस हादसे ने क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। हादसे के बाद वाहन चालक फरार है। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

RSS विजयादशमी उत्सव: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और इजरायली राजनयिक होंगे मुख्य अतिथि, कांग्रेस ने कसा तंज

Delhi Protest Live: भारत-पाकिस्तान बॉर्डर की तरह हो गई है दिल्ली, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले अभिजीत दिपके

India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका ट्रेड डील का पहला चरण फाइनल, पीयूष गोयल ने दिया बड़ा अपडेट

October Bank Holiday: 17 से 21 अक्टूबर तक बैंक बंद, जानें किन राज्यों में रहेंगी छुट्टियां? देखें पूरी लिस्ट

Exclusive: CBI जांच के बीच राज्यपाल कैसे? गुरदीप सप्पल ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति पर उठाए सवाल