कांकेर घाट डूबने की घटना सोर्सः सोशल मीडिया
कांकेर

कांकेर में पिकनिक बनी मातम: बांडा नदी में डूबे दोनों स्कूली छात्रों के मिले शव

Kanker River Drowning Incident : कांकेर के बांडा नदी के करका घाट पर पिकनिक मनाने गए दो छात्र नदी में डूब गए। 30 घंटे चले लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद गोताखोरों ने दोनों के शव बरामद किए।

ऐश्वर्या द्विवेदी

Karka Ghat Drowning Case : कांकेर से 9 छात्र पिकनिक मनाने बांडा नदी गए थे। नहाने के दौरान दो छात्र गहरे पानी में चले गए। गहरे पानी में जाने से दोनों छात्र नदी में डूब गए। करीब 30 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। गोताखोरों ने दोनों छात्रों के शव बाहर निकाल लिए हैं।

कांकेर में पिकनिक बनी त्रासदी

छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां पिकनिक मनाने गए दो छात्रों की नदी में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा महाराष्ट्र सीमा पर स्थित बांडा नदी के करका घाट पर हुआ। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इरपनार के नौ छात्र पिकनिक मनाने निकले थे।

सभी छात्र कक्षा दसवीं में पढ़ाई करते थे। पिकनिक के दौरान छात्र नदी में नहाने उतर गए। तभी दो छात्र गहरे पानी की ओर चले गए। पानी का तेज बहाव होने से दोनों खुद को संभाल नहीं सके। देखते ही देखते दोनों छात्र पानी में समा गए।

30 घंटे तक चला रेस्क्यू अभियान

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों को सूचना दी गई। कांकेर की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों ने मिलकर तलाश शुरू की। पानी गहरा होने के कारण तलाश में काफी परेशानी आई।

टीम ने लगातार सर्च ऑपरेशन जारी रखा। अभिजीत विश्वास का शव घटना के 19 घंटे बाद मिला। अभिजीत पखांजूर गोपालपुर का रहने वाला था। शाहिल वर्मन का शव 30 घंटे की मशक्कत के बाद बरामद हुआ। शाहिल पखांजूर विकासपल्ली का निवासी था।

दो गांवों में पसरा सन्नाटा

शव मिलने के बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम महाराष्ट्र के एटापल्ली में कराया जा रहा है। दोनों छात्रों की मौत से इलाके में मातम छा गया है। गोपालपुर और विकासपल्ली गांव में हर आंख नम है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

ग्रामीणों ने रेस्क्यू में देरी पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि महाराष्ट्र पुलिस का सहयोग समय पर नहीं मिला। समय पर मदद मिलने से अभियान और तेजी से चल सकता था। अधिकारियों का बयान आने के बाद स्थिति और साफ होगी।

आंध्र प्रदेश में दवा फैक्ट्री में फटा बॉयलर, पांच लोगों ने तोड़ा दम; जांच में जुटी पुलिस

भारतीय एजेंसी के हत्थे चढ़ा एक और कुख्यात! तुर्की से नवप्रीत सिंह को डिपोर्ट कर लाया, कैसे हुआ था फरार?

Kadambini Ganguly First Indian Woman Doctor: 8 बच्चों की मां, फिर भी नहीं रुकी डॉक्टरी की राह

आकाश में दिखी वायुसेना की तरंग शक्ति की रफ्तार, करतब देख दुश्मनों की आंखें चौंधिया जाएंगी

IMD Weather Alert: 60 KM/H की रफ्तार से आंधी और बिजली! 3 अक्टूबर को घर से निकलने से पहले देखें पूरी रिपोर्ट