कांकेर फसल बीमा रिश्वत मामला सोर्स- सोशल मीडिया
कांकेर

कांकेर में किसानों से रिश्वत ले रहे थे कृषि अधिकारी, एंटी करप्शन ब्यूरो के जाल में फंसे

Kanker Crop Insurance Bribe Case : कांकेर में 90 हजार रुपये की फसल बीमा राशि दिलाने के एवज में 10 हजार रिश्वत लेते दो कृषि अधिकारियों को एसीबी ने रंगे हाथ दबोचा।

मोहनीश सोनी, ऐश्वर्या द्विवेदी

Highlights

  • कांकेर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई की है।

  • ग्रामीण किसानों को फसल बीमा की राशि दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही थी।

  • एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर दो ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को पकड़ा है।

  • आरोपियों ने नब्बे हजार रुपये का फसल बीमा दिलाने के लिए दस हजार मांगे थे।

  • एसीबी जगदलपुर की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दोनों आरोपियों को रंगे हाथ दबोचा।

Kanker Agriculture Extension Officer Arrest : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

मामला आमाबेड़ा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत आलानार का है, जहां किसान सुनील कोमरा और सगाऊ कोमरा अपनी 90 हजार रुपये की रुकी हुई फसल बीमा राशि प्राप्त करने के लिए लगातार दफ्तरों के चक्कर काट रहे थे।

इसी मजबूरी का फायदा उठाते हुए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रवीण चंद्राकर और सुंदर बछड़ ने बीमा की राशि पास कराने और दिलाने के एवज में किसानों से 10 हजार रुपये की अवैध मांग की थी।

घूसखोर कृषि अधिकारी गिरफ्तार

रिश्वत की इस अनुचित मांग से परेशान होकर किसानों ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) जगदलपुर में दर्ज कराई। शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी की टीम ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एक सटीक योजना बनाई और जाल बिछाया।

तय रणनीति के तहत बुधवार, 14 अक्टूबर को किसान रिश्वत की रकम लेकर अधिकारियों के पास पहुंचे। जैसे ही अधिकारियों ने रिश्वत के पैसे हाथ में लिए, आमाबेड़ा में मौजूद एसीबी की टीम ने तुरंत दबिश देकर दोनों कृषि अधिकारियों को रंगे हाथ धर दबोचा और उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

शिकायत पर बिछाया जाल

रिश्वत की कथित मांग से परेशान किसानों ने एंटी करप्शन ब्यूरो जगदलपुर को शिकायतकी, इसके बाद मामले की जांच की और आरोपियों को पकड़ने के लिए योजना बनाई। योजना इतना अच्छा रहा कि दोनों जाल में फंस गए।

बताया जा रहा है कि बुधवार, 14 अक्टूबर को तय योजना के अनुसार किसान रिश्वत की रकम लेकर पहुंचे। इसी दौरान ACB की टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों अधिकारियों को कथित तौर पर रिश्वत लेते पकड़ लिया।

फसल बीमा की राशि को लेकर मामला

इस कार्रवाई में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रवीण चंद्राकर और सुंदर बछड़ के नाम सामने आए हैं। दोनों पर किसानों को फसल बीमा की राशि दिलाने के बदले अवैध रूप से पैसे मांगने का आरोप है।

इस संबंध डीएसपी रमेश मरकाम एंटी करप्शन ब्यूरो जगदलपुर ने नवभारत लाइव के रिपोर्टर मोहसिन सोनी से बात की

प्रार्थी की शिकायत पर हमारी टिम ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर अपराध दर्ज किया है। शिकायत थी कि 90 हजार की फसल राशि के लिए रिश्वत मांगा जा रहा था।
डीएसपी रमेश मरकाम एंटी करप्शन ब्यूरो जगदलपुर

Delhi Protest Live: राहुल गांधी पहुंचे इंडिया गेट, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे हैं मुलाकात

इंडिया गेट पहुंचे राहुल गांधी, धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिवार से कर रहे मुलाकात

अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, 16 अक्टूबर को दिल्ली में फिर जुटेंगे कॉकरोच; CP में फहराएंगे तिरंगा

तिरंगा लहराना कब से अपराध हुआ? CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर भड़के आदित्य ठाकरे, केंद्र सरकार पर बोला तीखा हमला

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल को मौत की सजा