(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)  
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पर्यटन और संस्कृति को विश्व स्तर पर मिलेगी पहचान, फिल्म सिटी और कन्वेंशन सेंटर का जल्द होगा निर्माण

छत्तीसगढ़ में इन दोनों परियोजनाओं के शुरू होने से न केवल राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि यहां की स्थानीय संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पहचान भी मिलेगी।

रीना पंवार

रायपुर : छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए और यहां की स्थानीय संस्कृति को विश्व स्तर पर पेश करने के लिए जल्द ही यहां एक फिल्म सिटी और एक जनजातीय एवं सांस्कृतिक सम्मेलन केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इन दोनों परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार ने राज्य को 147.66 करोड़ के बजट की मंजूरी दे दी है। ऐसे में जल्दी ही इन परियोजनाओं पर काम शुरू होने की उम्मीद है।

फिल्म सिटी और जनजातीय एवं सांस्कृतिक सम्मेलन केंद्र का निर्माण छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में किया जाएगा। इस निर्माण कार्य में 147.66 करोड़ रुपये की लागत आएगी। अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना के अन्तर्गत नवा रायपुर के माना तूता में 95.79 करोड़ रुपये की लागत से चित्रोत्पला फिल्म सिटी तथा 51.87 करोड़ रुपये की लागत से जनजातीय एवं सांस्कृतिक सम्मेलन केंद्र का निर्माण किया जाएगा।

राज्य के पर्यटन और संस्कृति को विश्व स्तर पर मिलेगी पहचान

बता दें कि प्राचीन काल में महानदी का नाम चित्रोत्पला था। महानदी का उद्गम छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्थित सिहावा पर्वत से हुआ है। यह इस राज्य की प्रमुख नदियों में से एक है और इसी के नाम पर फिल्म सिटी का नाम रखा जाएगा। छत्तीसगढ़ में इन दोनों परियोजनाओं के शुरू होने से न केवल राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि यहां की स्थानीय संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पहचान भी मिलेगी। इतना ही नहीं इन योजनाओं से यहां के युवाओं को रोजगार के नए अवसर हासिल होंगे और छत्तीसगढ़ पर्यटन के वैश्विक मानचित्र में अपनी खास जगह बनाने में सक्षम हो सकेगा। देश की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

केंद्र सरकार ने योजनाओं के लिए धनराशि की मंजूर

गौरतलब है कि राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर 15 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से दिल्ली में मुलाकात थी। इस मुलाकात में विवेक आचार्य ने केंद्रीय मंत्री को राज्य की पर्यटन गतिविधियों के बारे में जानकारी दी थी। बैठक में उन्होंने पूंजीगत निवेश हेतु राज्यों को विशेष सहायता योजना के तहत राजधानी रायपुर में फिल्म सिटी, सम्मेलन केंद्र, रिजॉर्ट और ‘नेचर सिटी' के लिए लगभग 300 करोड़ रुपये के प्रस्ताव भी पेश किए थे। इसी के तहत केंद्र सरकार ने फिल्म सिटी और कन्वेंशन सेंटर निर्माण के लिए राज्य को 147.66 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। केंद्र सरकार ने पूंजीगत निवेश हेतु राज्यों को विशेष सहायता 2024-25 के तहत राज्य को इन दो महत्वपूर्ण पर्यटन परियोजनाओं के लिए यह राशि मंजूर की है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, वाराणसी में गरमाया माहौल, काउंटिंग जारी

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार