दुर्ग पुलिस QR कोड व्यवस्था सोर्स- नवभारत लाइव
दुर्ग

दुर्ग में QR कोड से होगी ऑटो-ई-रिक्शा चालकों की पहचान, पुलिस ने शुरू की डिजिटल व्यवस्था

Durg QR Code System : वाहन में लगे QR कोड को स्कैन करते ही मिलेगी चालक और वाहन की सत्यापित जानकारी, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष फोकस।

दिनेश कुमार चौहान, रोहित कुमार बंछोर

HIGHLIGHTS

  • ऑटो और ई-रिक्शा चालकों की पहचान के लिए QR कोड व्यवस्था शुरू।

  • स्कैन करते ही यात्री वाहन और चालक की जानकारी देख सकेंगे।

  • महिला यात्रियों और बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष जोर।

  • ऑटो और ई-रिक्शा में लगेंगे हेल्पलाइन स्टिकर।

  • एक सप्ताह के भीतर सभी ऑटो-ई-रिक्शा को QR कोड से जोड़ने का लक्ष्य।

Chhattisgarh Durg Digital Security : सार्वजनिक परिवहन में सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत बनाने दुर्ग पुलिस ने डिजिटल पुलिसिंग की दिशा में एक अनूठी पहल शुरू की है। अब जिले में संचालित ऑटो और ई-रिक्शा की पहचान क्यूआर कोड के जरिए होगी।

वाहन में लगाए जाने वाले विशेष क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन करते ही यात्री संबंधित वाहन और उसके चालक की सत्यापित जानकारी हासिल कर सकेंगे। इससे न केवल यात्रियों को सुरक्षित सफर का भरोसा मिलेगा, बल्कि सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही भी बढ़ेगी।

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल ने रविवार को आयोजित कार्यक्रम में ऑटो और ई-रिक्शा पर क्यूआर कोड स्टिकर लगाकर तथा हरी झंडी दिखाकर इस अभियान की शुरुआत की। इस दौरान ई-रिक्शा चालकों को डिजिटल पहचान पत्र भी वितरित किए गए।

क्यूआर स्कैन करते ही खुल जाएगी वाहन और चालक की पहचान

इस व्यवस्था के तहत प्रत्येक पंजीकृत ऑटो एवं ई-रिक्शा को एक विशिष्ट क्यूआर कोड दिया जा रहा है। वहीं चालक को डिजिटल पहचान पत्र उपलब्ध कराया जा रहा है। यात्री वाहन में लगे क्यूआर कोड को अपने मोबाइल से स्कैन कर संबंधित वाहन और चालक की सत्यापित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

इससे अनजान चालक के साथ सफर करने की स्थिति में यात्रियों को उसकी पहचान सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। किसी संदिग्ध गतिविधि, विवाद, शिकायत अथवा आपातकालीन परिस्थिति में भी वाहन और चालक का विवरण पुलिस तक पहुंचाना आसान होगा।

महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष जोर

इस पहल का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य महिला यात्रियों और बच्चों की सुरक्षा को मजबूत करना है। अक्सर सार्वजनिक परिवहन में सफर के दौरान यात्रियों के सामने चालक और वाहन की पहचान को लेकर असमंजस रहता है। क्यूआर कोड आधारित व्यवस्था से इस समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी।

पुलिस का मानना है कि डिजिटल पहचान की इस व्यवस्था से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, आपराधिक घटनाओं की रोकथाम और किसी घटना के बाद संबंधित वाहन एवं चालक की पहचान करने में भी सहायता मिलेगी।

नशे के कारोबार की सूचना देने ऑटो में लगेंगे हेल्पलाइन स्टिकर

कार्यक्रम के दौरान दुर्ग पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को भी जनसहयोग से जोड़ने की पहल की। इसके तहत सभी ऑटो और ई-रिक्शा में नशे के कारोबार से संबंधित सूचना पुलिस तक पहुंचाने के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर के स्टिकर लगाए गए।

इसका उद्देश्य आम नागरिकों को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सूचना देने के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि पुलिस को ऐसे मामलों में कार्रवाई करने के लिए जनसहयोग मिल सके।

एक सप्ताह में जिले के सभी ऑटो-ई-रिक्शा होंगे कवर

पुलिस के अनुसार आगामी एक सप्ताह के भीतर जिले में संचालित सभी ऑटो और ई-रिक्शा में क्यूआर कोड स्टिकर लगाने के साथ चालकों को पहचान पत्र वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे जिले में सार्वजनिक परिवहन से जुड़ी डिजिटल पहचान की एक व्यापक व्यवस्था तैयार होगी।

Kal Ka Mausam: दिल्ली में बढ़ेगी ठिठुरन, 10 डिग्री तक पहुंचेगा पारा; UP-बिहार समेत कई राज्यों में IMD का अलर्ट

400 गाड़ियों का काफिला, 1000 किलो लड्डू और 33 फूड स्टॉल… फिर भी अनंत सिंह के बेटी के तिलक में कम पड़ गया खाना!

राहुल गांधी के इजरायल पर बयान से असहमत हुए तुषार गांधी, बोले- नरसंहार से बड़े नहीं हो सकते रणनीतिक हित

Explainer: भारत में विमानों की कमी क्यों, जब एयरलाइनों ने 1,000 से ज्यादा जेट ऑर्डर कर रखे हैं?

बालेन शाह पहुंचे भारत, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू के लिए लाए खास उपहार; क्यों है खास दौरा?