छत्तीसगढ़ भिलाई निकाय चुनाव सोर्स- सोशल मीडिया
दुर्ग

भिलाई समेत 4 निकायों में चुनाव की तैयारी तेज, दिसंबर में मतदान और मतगणना के संकेत

Bhilai Municipal Elections : दिसंबर के पहले सप्ताह लग सकती है आदर्श आचार संहिता, 20 से 22 दिसंबर के बीच मतदान की संभावना, 25 से 30 दिसंबर के बीच आएंगे नतीजे, जनवरी में नई सरकारों का होगा शपथ ग्रहण।

दिनेश कुमार चौहान, रोहित कुमार बंछोर

HIGHLIGHTS

  • दुर्ग जिले के भिलाई, भिलाई-चरोदा, रिसाली और जामुल में निकाय चुनाव की तैयारी तेज।

  • दिसंबर के पहले सप्ताह में आदर्श आचार संहिता लागू होने के संकेत।

  • संभावित कार्यक्रम के अनुसार 20 से 22 दिसंबर के बीच हो सकता है मतदान।

  • 25 से 30 दिसंबर के बीच मतगणना और चुनाव परिणाम आने की संभावना।

  • भाजपा-कांग्रेस के बीच चारों निकायों में प्रतिष्ठा की लड़ाई।

Chhattisgarh Bhilai Municipal Elections : दुर्ग जिले के चार प्रमुख नगरीय निकायों में चुनावी हलचल अब निर्णायक दौर में पहुंचती दिखाई दे रही है। नगर निगम भिलाई, नगर निगम भिलाई-चरोदा, नगर निगम रिसाली और नगर पालिका परिषद जामुल में नई शहर सरकार चुनने की तैयारी तेज हो गई है। प्रशासनिक स्तर पर निर्वाचन संबंधी तैयारियों के बीच राजनीतिक दलों ने भी अपनी चुनावी बिसात बिछानी शुरू कर दी है।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक दिसंबर के पहले सप्ताह में नगरीय निकाय चुनाव की आदर्श आचार संहिता लागू हो सकती है। इसके बाद चुनावी कार्यक्रम का औपचारिक ऐलान होने की संभावना है। संभावित कार्यक्रम के अनुसार 20 से 22 दिसंबर के बीच मतदान कराया जा सकता है, जबकि 25 से 30 दिसंबर के बीच मतगणना कराकर चुनाव परिणाम घोषित किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

यदि यह संभावित समय-सारिणी सही साबित होती है तो दिसंबर का आखिरी सप्ताह चारों निकायों की राजनीति के लिए बेहद अहम होगा। चुनाव परिणाम के बाद जनवरी में नवनिर्वाचित महापौर, अध्यक्ष और पार्षदों की नई कार्यकारिणी शपथ ग्रहण कर सकती है। हालांकि, इन तारीखों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अंतिम कार्यक्रम राज्य निर्वाचन आयोग की घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा।

चारों निकायों में वर्तमान शहर सरकार के मुखिया

इन चुनावों में वर्तमान महापौरों और पालिका अध्यक्षों के सामने अपनी राजनीतिक जमीन बचाने की चुनौती भी होगी। चारों निकायों में फिलहाल शहर सरकार की कमान इन जनप्रतिनिधियों के हाथों में है।

भिलाई नगर निगम: महापौर नीरज पाल (कांग्रेस)।

भिलाई-चरोदा नगर निगम: महापौर निर्मल कोसरे (कांग्रेस)।

रिसाली नगर निगम: महापौर शशि सिन्हा (कांग्रेस)।

जामुल नगर पालिका परिषद: अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर।

भाजपा-कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई

इन चारों निकायों के चुनाव को भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई माना जा रहा है। प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के कारण पार्टी की कोशिश होगी कि इन निकायों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराए। वहीं कांग्रेस अपने मौजूदा राजनीतिक प्रभाव और स्थानीय नेतृत्व के दम पर शहर सरकार में वापसी या कब्जा बरकरार रखने की रणनीति पर काम कर रही है।

खास बात यह है कि भिलाई, भिलाई-चरोदा और रिसाली जैसे बड़े औद्योगिक क्षेत्रों में होने वाले चुनावों के नतीजों का राजनीतिक संदेश जिले से बाहर तक जाएगा। जामुल नगर पालिका का चुनाव भी स्थानीय राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से महत्वपूर्ण होगा।

कुल मिलाकर दिसंबर का पहला सप्ताह चुनावी शंखनाद का समय हो सकता है। यदि सूत्रों से सामने आ रही संभावित तारीखें सही साबित होती हैं तो दिसंबर के अंतिम सप्ताह तक चारों निकायों में नई शहर सरकार की तस्वीर साफ हो जाएगी और जनवरी में नई निर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण के साथ नगरीय राजनीति का नया अध्याय शुरू होगा।

मेधा कुलकर्णी का राज्यसभा के उपसभापति के रूप में चयन, भाजपा सांसद बोलीं- मेरे लिए एक और गौरवशाली अवसर

दिसंबर तक चलेंगी पश्चिम रेलवे की 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, मुंबई से यूपी-बिहार जाने वालों को राहत

परिसीमन विधेयक पर एकनाथ शिंदे का बड़ा फैसला, शिवसेना सांसदों को दिया समर्थन करने का सख्त निर्देश

मोदी-ज्ञानेश कुमार ने की चोरी, 850 लोकतंत्र खत्म करने का नंबर; परिसीमन पर राहुल गांधी के PC की 10 बड़ी बातें

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर सियासी घमासान, राहुल बोले- PM और CEC ज्ञानेश ने वोट चोरी की