छत्तीसगढ़ का मौसम सोर्स - AI जनरेटेड
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून की वापसी से बढ़ी उमस, रायपुर में सामान्य से अधिक दर्ज हुआ तापमान

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बाद बारिश थम गई है जिससे गर्मी और उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक मौसम ड्राई रहेगा।

ऐश्वर्या द्विवेदी

Chhattisgarh Weather News Today : छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई हो चुकी है। इसके साथ ही प्रदेश भर में बारिश की गतिविधियों में काफी कमी आई है। बारिश थमने के बाद अब लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले चौबीस घंटे के दौरान राज्य के कुछ ही हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई है।

तीन दिन मौसम रहेगा ड्राई

मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक मौसम पूरी तरह ड्राई रहने की संभावना है। इस दौरान बारिश होने के कोई खास आसार नजर नहीं आ रहे हैं। तापमान में बढ़ोतरी होने से उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। हालांकि इसके बाद राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना बन सकती है।

राजनांदगांव में सबसे ज्यादा गर्मी

प्रदेश में इन दिनों तापमान में लगातार उछाल देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा 36 डिग्री तापमान राजनांदगांव में दर्ज किया गया है। वहीं रायपुर की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से करीब 2.9 डिग्री ज्यादा है। रायपुर में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया है।

पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान

बढ़ते तापमान के बीच कुछ इलाकों में हल्की ठंडक भी बनी हुई है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज रायपुर में आसमान साफ रहने की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान जताया गया है। फिलहाल किसी भी तरह की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली में हाई अलर्ट, जंतर-मंतर पर सुरक्षा सख्त; ट्रैफिक डायवर्जन लागू

Weather Today: केरल-तमिलनाडु में भारी बारिश, दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में आंधी और तेज हवाओं की चेतावनी

बिना इजाजत दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी! पुलिस ने किए सुरक्षा के चाक-चौबंद, 45 मेट्रो स्टेशन पर नो एंट्री

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद

CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर हाहाकार, जाम में फंसी हजारों गाड़ियां; देखें VIDEO