छत्तीसगढ़ का मौसम सोर्स - नवभारत लाइव
छत्तीसगढ़

तूफान अकवान से छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट, सरगुजा में पारा 13° पहुंचा,17 जिलों में ठंड

Chhattisgarh Weather Update : बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवाती तूफान अकवान के असर से 20-21 नवंबर को बस्तर समेत दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट है।

ऐश्वर्या द्विवेदी

HIGHLIGHTS

  • बंगाल की खाड़ी में बना तूफान अकवान मचाएगा तबाही।

  • छत्तीसगढ़ के कई जिलों में दो दिन भारी बारिश।

  • बस्तर संभाग के इलाकों में मौसम बदलेगा और बादल बरसेंगे।

  • तेज हवाओं के साथ 130 की रफ्तार से चलेगा तूफान।

  • सरगुजा और बलरामपुर में बढ़ी ठंड, पारा 13 डिग्री पहुंचा।

Heavy Rain In Chhattisgarh : बंगाल की खाड़ी में बना गहरा सिस्टम आज शाम तक चक्रवाती तूफान बन जाएगा। यह तूफान 20 नवंबर की दोपहर तक आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा। इस दौरान हवा की रफ्तार 120 से 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी। इसके असर से 20 और 21 नवंबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होगी। दूसरी ओर प्रदेश के 17 जिलों में रात का पारा 18.3 डिग्री तक गिर गया है।

कब टकराएगा तूफान अकवान

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक गहरा सिस्टम सक्रिय है। यह सिस्टम दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में तेजी से उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ रहा है। 17 नवंबर की शाम तक इसके एक मजबूत चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है।

इसके बाद यह तूफान पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ेगा। अनुमान है कि 20 नवंबर की दोपहर यह आंध्र प्रदेश और यनम के तट से टकराएगा। तट से टकराते समय हवा की सामान्य रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। इस दौरान तेज झोंके 145 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से भी चल सकते हैं।

बस्तर में दिखेगा सबसे ज्यादा असर

चक्रवाती तूफान के तट से टकराने के बाद छत्तीसगढ़ के मौसम में बड़ा बदलाव आएगा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सिस्टम की दिशा के कारण दक्षिण छत्तीसगढ़ के हिस्से सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे। बस्तर और आसपास के जिलों में 20 और 21 नवंबर को भारी बारिश की चेतावनी है। अगले दो दिनों के बाद राज्य के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।

17 जिलों में बढ़ी ठंड की चुभन

बारिश के अलर्ट के बीच छत्तीसगढ़ में गुलाबी ठंड का असर भी तेज हो गया है। प्रदेश के 17 जिलों में न्यूनतम तापमान 13 से 18.3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। सरगुजा संभाग का अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 13 डिग्री तक लुढ़क गया। बलरामपुर में 13.3 डिग्री और बस्तर में न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

रायपुर में दिन का पारा सामान्य से ऊपर

प्रदेश में फिलहाल मौसम पूरी तरह से शुष्क और साफ बना हुआ है। राजनांदगांव में सबसे अधिक 32 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री रहा। दोनों तापमान सामान्य से आधा डिग्री अधिक थे और शहर में बारिश नहीं हुई। सोमवार को भी रायपुर का आसमान साफ रहने और पारा 31 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।

भारतीय सेना में ब्रिगेडियर का पद खत्म? कर्नल से सीधे बनेंगे मेजर जनरल; जानें कारण

Heavy Rain Alert: 12 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 145 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; चक्रवाती तूफान सक्रिय

डीजल निर्यात शुल्क में 2.5 रुपये की बढ़ोतरी, ATF भी हुआ महंगा, नई दरें इस तारीख से होंगी लागू

गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी, आखिर अमिताभ बच्चन का 1984 के सिख विरोधी हिंसा से क्या है कनेक्शन?

अयोध्या हमारी, अब मथुरा की बारी', केशव मौर्य की अखिलेश को खुली चुनौती; बोले- कार सेवा में साथ आइए