छत्तीसगढ़ में 'न्यूड पार्टी' का भंडाफोड़ (फोटो- सोशल मीडिया) 
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में लाखों खर्च कर नंगे नाचने का शौक, अमीरजादों की न्यूड पार्टी पर गिरी गाज; 6 हिरासत में

Chhattisgarh की राजधानी रायपर में एक हाई-प्रोफाइल समारोह में युवक-युवतियों को न्यूड पार्टी में शामिल होने के लिए पोस्टर के माध्यम से आमंत्रित किया जा रहा था। पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया।

सौरभ शर्मा

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 'न्यूड पार्टी' आयोजित करने की एक सनसनीखेज साजिश का पर्दाफाश हुआ है, जिसने पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा दिया है। एक वायरल पोस्टर के जरिए युवक-युवतियों को नग्न पार्टी में शामिल होने का न्योता दिया जा रहा था। इस मामले के सामने आते ही रायपुर पुलिस तुरंत हरकत में आई और अश्लीलता को बढ़ावा देने के आरोप में आयोजकों समेत छह लोगों को हिरासत में ले लिया। इस हाई-प्रोफाइल पार्टी को फिलहाल रद्द कर दिया गया है और पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

इस गुप्त पार्टी को 'अजनबी पार्टी' (स्ट्रेंजर पार्टी) का नाम भी दिया गया था, जिसकी एंट्री फीस 40,000 रुपये प्रति व्यक्ति रखी गई थी। कुछ अमीर जोड़ों द्वारा इसके लिए एक लाख रुपये तक की पेशकश करने की भी खबरें हैं। पार्टी को इतना गोपनीय रखा गया था कि इसका पता केवल पंजीकृत सदस्यों को ही कार्यक्रम से कुछ घंटे पहले बताया जाना था। पार्टी में शराब और अवैध ड्रग्स की उपलब्धता की भी आशंका जताई जा रही है, साथ ही यहां मोबाइल फोन ले जाने पर भी पूरी तरह से पाबंदी थी।

ड्रग्स कार्टेल और बाहरी कलाकारों से जुड़े तार

रायपुर की क्राइम ब्रांच पुलिस हिरासत में लिए गए युवकों से कड़ी पूछताछ कर रही है, जिनका संबंध हाइपर क्लब और एसएस फार्म से बताया जा रहा है। पुलिस को संदेह है कि आयोजक किसी बड़े ड्रग्स कार्टेल का हिस्सा हो सकते हैं, जो ऐसी हाई-प्रोफाइल पार्टियों में नशीले पदार्थों की आपूर्ति करते हैं। शुरुआती जांच में आरोपियों के मोबाइल फोन से पता चला है कि इस पार्टी में शामिल होने के लिए मुंबई और बैंगलोर से भी कलाकारों को बुलाया गया था। पुलिस ने इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की हैं और अन्य गिरफ्तारियों की संभावना से भी इनकार नहीं किया है।

सांस्कृतिक हमले पर गरमाई सियासत

इस घटना ने प्रदेश में राजनीतिक भूचाल भी ला दिया है। कई लोग इसे पश्चिमी देशों की 'अभद्र संस्कृति' को रायपुर में थोपने की कोशिश बता रहे हैं। रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने कहा है कि पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और ऐसी किसी भी गतिविधि की इजाजत नहीं दी जाएगी। वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा शासन पर निशाना साधते हुए इसे शर्मनाक बताया। दूसरी ओर, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कांग्रेस को इस संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति न करने की सलाह दी है।

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर बंद करने पर उठाए सवाल; बोले- हमारी आवाज दबाई जा रही

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी 70% तक हुए छोटे

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज