मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोर्स - सोशल मीडिया
छत्तीसगढ़

साय सरकार का बड़ा फैसला, अंतरराष्ट्रीय खेलों में यात्रा और उपकरणों के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपए

Chhattisgarh Sports Incentive Scheme : छत्तीसगढ़ सरकार अंतरराष्ट्रीय खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को यात्रा और उपकरणों के लिए अधिकतम 3 लाख रुपए देगी, आवेदन 30 नवंबर तक।

जयदास मानिकपुरी, ऐश्वर्या द्विवेदी

HIGHLIGHTS

  • छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के लिए साय सरकार का बड़ा तोहफा

  • अंतरराष्ट्रीय खेलों में जाने पर मिलेगी 3 लाख की मदद

  • खेल उपकरण और यात्रा खर्च उठाएगी अब छत्तीसगढ़ सरकार

  • ओलंपिक और एशियाड के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा आर्थिक सहारा

  • 30 नवंबर तक कर सकते हैं इस योजना में आवेदन

Chhattisgarh Government Scheme for Athletes : अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने ऐसे खिलाड़ियों को बड़ी आर्थिक राहत देने का फैसला किया है। अब ओलंपिक, विश्व कप, एशियाड और राष्ट्रमंडल खेलों में जाने वाले खिलाड़ियों को मदद मिलेगी। राज्य सरकार उन्हें अधिकतम 3 लाख रुपए तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी।

किन खर्चों पर मिलेगी मदद

खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना शुरू की है। इसके तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना में खिलाड़ियों को आने-जाने का वास्तविक यात्रा खर्च दिया जाएगा। इसके साथ ही उच्च गुणवत्ता वाले खेल उपकरण खरीदने का खर्च भी मिलेगा।

हालांकि इस सहायता की अधिकतम सीमा 3 लाख रुपए तय की गई है। वास्तविक खर्च और तय सीमा में से जो राशि कम होगी, वही स्वीकृत होगी। एक खिलाड़ी को एक वित्तीय वर्ष में केवल एक बार ही इसका लाभ मिलेगा।

आवेदन की जरूरी शर्तें

इस योजना का लाभ लेने के लिए खिलाड़ी का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना जरूरी है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करना भी अनिवार्य रखा गया है।

आवेदन के साथ प्रतियोगिता में भागीदारी का प्रमाण पत्र और चयन पत्र देना होगा। यात्रा खर्च के लिए टिकट और अन्य जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। वहीं खेल उपकरणों के लिए प्रमाणित कोटेशन और दरों का विवरण देना अनिवार्य है। उपकरणों में खिलाड़ी की मांग और बाजार मूल्य में से कम राशि मान्य होगी।

खिलाड़ियों की राह होगी आसान

अक्सर आर्थिक तंगी के कारण कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी बड़े टूर्नामेंट में नहीं जा पाते। महंगे खेल उपकरण जुटाना भी उनके लिए एक बड़ी चुनौती बन जाता है। सरकार की इस पहल से खिलाड़ियों को आर्थिक बाधाओं से बड़ी राहत मिलेगी। इससे राज्य के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी। पात्र खिलाड़ी 30 नवंबर तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

महाराष्ट्र में भारत के पहले 100% इलेक्ट्रिक हाइड्रोफॉइल जहाज का सफल परीक्षण, समंदर में दौड़ा कंडेला P-12 जहाज

फिल्म धुरंधर से बिल्कुल अलग है दाऊद इब्राहिम की असली जिंदगी? पूर्व FBI एजेंट कामरान फरीदी ने किए कई बड़े दावे

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63

Explainer: क्या सच में भारत में मुसलमानों की आबादी 2070 में हिंदुओं से ज्यादा हो जाएगी?

राजस्थान की ग्रामीण राजनीति में कांग्रेस का दबदबा, परिषद से लेकर पंचायत समिति तक बीजेपी हारी; जानें 3 वजहें