दुर्घटना में छतिग्रस्त स्कॉर्पियो (सोर्स- सोशल मीडिया) 
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के जांजगीर में भीषण हादसा: ट्रक ने स्कॉर्पियो को मारी जोरदार टक्कर, 5 लोगों की मौत; 3 घायल

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जहां कल देर रात ट्रक ने बारात से लौट रही एक स्कॉर्पियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

अभिषेक सिंह

Chhattisgarh Road Accident: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जांजगीर थाना इलाके के सुकली गांव के पास नेशनल हाईवे 49 पर कल देर रात ट्रक ने बारात से लौट रही एक स्कॉर्पियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कॉर्पियो में सवार पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्कॉर्पियो और तेज रफ्तार ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दो और लोगों की मौत हो गई।

स्कॉर्पियों में सवार थे कुल 8 लोग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवागढ़ से लगभग आठ लोग एक स्कॉर्पियो में सवार होकर पंतोरा गांव में बारात में शामिल होने जा रहे थे। समारोह के बाद कल देर रात लौटते समय, सुकली गांव के पास NH-49 पर स्कॉर्पियो की एक ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद जांजगीर पुलिस और एक एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।

  1. विश्वनाथ देवगन (उम्र 43)
  2. राजेंद्र कश्यप (उम्र 27)
  3. पोमेश्वर जलतारे (उम्र 33)
  4. भूपेंद्र साहू (उम्र 40)
  5. कमलनयन साहू(उम्र 22)

मृतकों में सेना के 2 जवान भी शामिल

गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि हादसे में मारे गए लोगों में सेना के दो जवान भी शामिल हैं, जिनमें से एक की कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी। सभी मृतक और घायल नवागढ़ के एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे, जिससे पूरे इलाके में दुख की लहर दौड़ गई। जिला अस्पताल में रिश्तेदारों और गांव वालों की भारी भीड़ जमा हो गई।

इस दर्दनाक हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके का मुआयना कर केस दर्ज कर लिया है और आरोपी ड्राइवर की तलाश कर रही है। हादसे की गंभीरता और गाड़ी की हालत को देखते हुए, तेज रफ्तार और लापरवाही को मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

भाग जाओ पाकिस्तान...अखिलेश यादव ने बताया BJP का नया मतलब, PDA पर CM योगी के बयान पर किया पलटवार

रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा पर केंद्र की रोक! जेडी वेंस और जोहरान ममदानी से मुलाकात बनी वजह?

युवा वोटर्स पर BJP की नजर, नई टीम की पहली बैठक में आउटरीच रणनीति पर चर्चा, पीएम मोदी होंगे शामिल

राहुल vs NDA: गिरिराज सिंह समेत BJP नेताओं ने राहुल को घेरा, बोले- सोनिया गांधी ने 15 साल नहीं ली नागरिकता