छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक गलियारों से एक बड़ी खबर आई है।
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एस. जयवर्धन को केंद्र जिम्मेदारी मिली है।
उन्हें प्रतिनियुक्ति पर गृह मंत्रालय में उप सचिव नियुक्त किया गया है।
वे अब तक कोष एवं लेखा विभाग में निदेशक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
केंद्र सरकार ने इस संबंध में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को पत्र भेजा है।
Chhattisgarh IAS Jaivardhan Deputy Secretary News : भारत सरकार ने इस संबंध में मुख्य सचिव को लेटर भेजा है। कंपीटेंट अथॉरिटी ने आईएएस एस. जयवर्धन को यह जिम्मेदारी दी है। यह नियुक्ति सेंट्रल स्टाफिंग स्कीम के तहत की गई है। वे दिल्ली में गृह मंत्रालय में उप सचिव का पद संभालेंगे।
यह नियुक्ति चार साल के लिए या अगले आदेश तक रहेगी। अधिकारी को तुरंत अपनी वर्तमान ड्यूटी से मुक्त करने को कहा गया है। कार्मिक विभाग के निर्देशों के अनुसार तीन हफ्ते में पद संभालना होगा। तय समय में पद न संभालने पर डिबारमेंट की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
एस. जयवर्धन छत्तीसगढ़ कैडर के 2014 बैच के अधिकारी हैं। वे मूल रूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं। उनका जन्म चार दिसंबर 1978 को हुआ था। आईएएस बनने से पहले उनका चयन आईआरटीएस के लिए हुआ था। उन्होंने नौ महीने तक आईआरटीएस की ट्रेनिंग भी ली थी। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी परीक्षा में फिर सफलता हासिल की।
जयवर्धन ने आंध्र यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है। इसके बाद उन्होंने हैदराबाद यूनिवर्सिटी से एमटेक की डिग्री ली। वे टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज में असिस्टेंट कंसल्टेंट रहे हैं। वे इरिशन ग्लोबल इंडिया लिमिटेड में सॉल्यूशन आर्किटेक्ट भी रहे।उन्होंने एक सितंबर 2014 को आईएएस सेवा ज्वाइन की थी।
एस. जयवर्धन ने कई जिलों में अपनी सेवाएं दी हैं। वे बलौदाबाजार भाटापारा में जिला पंचायत सीईओ रहे हैं। वे कोरबा में भी जिला पंचायत सीईओ और निगम आयुक्त रहे।
उन्होंने रायगढ़ में निगम आयुक्त की जिम्मेदारी भी संभाली है। वे मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के कलेक्टर भी रहे हैं।