अंबिकापुर सर्व शिक्षा अभियान फर्नीचर घोटाला : 15 साल बाद अधिकारियों ने लिया एक्शन

Ambikapur Furniture Scam Action Case : अंबिकापुर के सर्व शिक्षा अभियान में 15 साल पुराने फर्नीचर घोटाले के आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई हुई है। पांच साल चले कानूनी संघर्ष से यह सफलता मिली।
Sarva Shiksha Abhiyan Furniture Scam: Officials take action after 15 years
अंबिकापुर फर्नीचर घोटाले की कार्रवाई(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • अंबिकापुर में 15 साल पुराना फर्नीचर घोटाला।

  • सर्व शिक्षा अभियान की राशि में भारी गड़बड़ी।

  • शिकायतकर्ता ने पांच साल तक लगातार लड़ाई लड़ी।

  • आरटीआई और कोर्ट से जुटाए गए पुख्ता सबूत।

  • अब दोषियों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू।

Sarva Shiksha Abhiyan Furniture Scam Ambikapur : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में शिक्षा विभाग से जुड़ा एक पुराना मामला चर्चा में है। सर्व शिक्षा अभियान के दौरान वर्ष 2010 से 2011 में कथित फर्नीचर घोटाला हुआ था। इस मामले में अब जाकर आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई के बाद से प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है।

पांच साल का कड़ा संघर्ष

शिकायतकर्ता परवेज आलम गांधी ने इस मामले को लेकर लंबा कानूनी संघर्ष किया है। उन्होंने पिछले पांच वर्षों तक लगातार इस भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई। इस दौरान उन्हें कई तरह की चुनौतियों और दबावों का सामना करना पड़ा। हालांकि उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपनी लड़ाई जारी रखी।

Sarva Shiksha Abhiyan Furniture Scam: Officials take action after 15 years
छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में अतिथि व्याख्याताओं की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, रोजाना मिलेगा मानदेय

आरटीआई से जुटाए दस्तावेज

परवेज ने सूचना का अधिकार कानून का इस्तेमाल किया। उन्होंने आरटीआई के जरिए विभाग से तमाम दस्तावेज जुटाए और उनका गहराई से अध्ययन किया। तथ्यों के आधार पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जब विभाग स्तर पर अपेक्षित प्रगति नहीं हुई तो उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

आगे की कानूनी प्रक्रिया

न्यायालय में परिवाद दाखिल करने के बाद मामले ने तूल पकड़ा और जांच आगे बढ़ी। अब आरोपियों पर कार्रवाई होने के बाद शिकायतकर्ता ने संतोष जताया है। उनका कहना है कि आगे की कानूनी प्रक्रिया भी पूरी तरह निष्पक्ष होनी चाहिए। तथ्यों के आधार पर सभी जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

Sarva Shiksha Abhiyan Furniture Scam: Officials take action after 15 years
500 वर्षों की गाथा और 10 हजार ज्योति कलशों की चमक, भव्य रूप में दिखा रायपुर का मां बंजारी मंदिर
Navbharat Live
navbharatlive.com