छत्तीसगढ़ का मौसम सोर्स - नवभारत लाइव
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कहर बरपाएगा तूफान अकवान! 20-21 को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

Chhattisgarh Weather Update : बंगाल की खाड़ी में बने तूफान अकवान के असर से छत्तीसगढ़ में 20-21 नवंबर को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होगी।

ऐश्वर्या द्विवेदी

HIGHLIGHTS

  • छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, भारी बारिश का बड़ा अलर्ट

  • तूफान अकवान का दिखने लगा असर, चलेंगी बेहद तेज हवाएं

  • 20 नवंबर से शुरू होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी

  • कड़ाके की ठंड के बीच प्रदेश में अब बारिश की दस्तक

  • आठ जिलों में पारा गिरा, जल्द ही बरसेंगे काले बादल

Heavy Rain Alert In Chhattisgarh : बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अकवान अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसका सीधा असर आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के मौसम पर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

अगले दो दिनों तक राज्य में आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। लेकिन 20 नवंबर से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा। प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई है।

50 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 20 और 21 नवंबर को बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। फिलहाल अगले 24 घंटों के लिए राज्य में कोई बड़ी चेतावनी जारी नहीं हुई है।

दक्षिण बंगाल की खाड़ी में बना यह सिस्टम उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। अनुमान है कि 20 नवंबर की दोपहर यह आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा। तूफान का केंद्र नेल्लोर और विशाखापट्टनम के बीच होने की संभावना है।

तट से टकराते समय हवा की गति 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। इस दौरान हवा के झोंकों की रफ्तार 145 किलोमीटर तक भी पहुंच सकती है। इसी समुद्री हलचल की वजह से छत्तीसगढ़ में नमी वाली हवाएं पहुंच रही हैं।

आठ जिलों में बढ़ी ठंडक

बारिश की आहट के बीच प्रदेश में रात की ठंड का असर बढ़ गया है। मंगलवार को राज्य के आठ जिलों में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री से नीचे रहा। बलरामपुर-रामानुजगंज में सबसे कम 12.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

सरगुजा में पारा 13.1 डिग्री और गरियाबंद में 14.2 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। बालोद में न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री और धमतरी में 15.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इसके अलावा बेमेतरा में 15.5 और दुर्ग में 15.6 डिग्री तापमान रहा।

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में भी रात का पारा 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन आंकड़ों से साफ है कि ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ गई है।

दुर्ग सबसे गर्म, रायपुर साफ

एक तरफ जहां रात में ठंड बढ़ी है, वहीं दिन में गर्मी बरकरार है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 31.2 डिग्री दुर्ग में दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य तापमान से करीब 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रायपुर में रात का न्यूनतम तापमान भी 18.5 डिग्री दर्ज किया गया।

यह सामान्य से 2 डिग्री अधिक है, जिससे शहर में ठंड कम है। बुधवार को राजधानी रायपुर में आसमान पूरी तरह साफ रहने का अनुमान है। आज यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 18 डिग्री रह सकता है।

Explainer: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 12 सालों में किन देशों का सबसे ज्यादा दौरा किया?

Akvan Cyclone: आंध्र-यनम-ओडिशा में मूसलाधार बारिश, 120 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; मछुआरों के लिए सख्त चेतावनी

जिंदा है कुलगाम का आतंकी लतीफ भट, जुंगलपोरा में सुरक्षाबलों ने घेरा; दोनों तरफ से गोलीबारी जारी

IMD: चक्रवात अकवान का खतरा! ओडिशा में 2 लाख से ज्यादा लोगों को निकालने की तैयारी, 8 जिले अलर्ट पर

राहुल गांधी की शिव-पार्वती पोस्ट पर बीजेपी का हमला, हलेबीडु मंदिर के इतिहास और खिलजी के हमलों पर पूछे सवाल